Anurag Dhanda: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बता दें कि 3 महीने में ये तीसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर केदामों में बढ़ोतरी की गई है। इसी बीच आप नेता Anurag Dhanda ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक बार फिर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। बता दें कि मीडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच लगातार पेट्रोल-़ डीजल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। जो आम आदमी के जब पर सीधा असर डालेगा।
Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर का तंज
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि
मोदी सरकार की अय्याशी का खर्च ग़रीब आदमी पर थोपा जा रहा है। हर रोज़ जरुरी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और आम आदमी की जेब में घर चलाने के पैसे भी नहीं बचे हैं। https://t.co/3xSsDIO3Y1
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) June 7, 2026
“मोदी सरकार की अय्याशी का खर्च ग़रीब आदमी पर थोपा जा रहा है। हर रोज़ जरुरी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और आम आदमी की जेब में घर चलाने के पैसे भी नहीं बचे हैं”। बताते चले कि आज घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 29 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद एक सिलेंडर का दाम करीब 950 रूपये पहुंच चुका है।
राजनीतिक माहौल हुआ गर्म
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विभिन्न विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं, जबकि सरकार आर्थिक परिस्थितियों और वैश्विक कारणों का हवाला दे रही है।
आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का प्रमुख विषय बन सकता है, खासकर उन राज्यों में जहां महंगाई और जनसरोकार से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। माना जा रहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सिलेेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।
