‘क्या हाल कर दिया…’ नशे को लेकर आप नेता Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: हरियाणा में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नशे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: हरियाणा में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने प्रदेश में नशे के कथित बढ़ते कारोबार को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

ढांडा ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर हरियाणा सरकार को खरी-खोटी सुनाई। बता दें कि नशे को लेकर लगातार राजनीतिक गरमा गई है।

Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर उठाए सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी “उड़ता हरियाणा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल होगा।

हरियाणा लगातार नशे से बर्बाद हो रहा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी ही मस्ती में घूम रहे हैं। क्या हाल कर दिया बीजेपी ने हमारे हरियाणा का”।

हरियाणा सरकार पर उठाए सवाल

बता दें कि Anurag Dhanda ने कहा कि नशे की समस्या का सीधा असर युवाओं और परिवारों पर पड़ता है। उन्होंने सरकार से नशे की सप्लाई पर रोक लगाने, तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नशे के खिलाफ अभियान में जुटे पुलिसकर्मियों को आवश्यक सहयोग देने की मांग की।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब प्रदेश में नशे को लेकर लगातार चर्चा हो रही है, तो सरकार की ओर से इस समस्या से निपटने के लिए और प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।

Exit mobile version