---Advertisement---

‘गुरुद्वारा साहिब जाने आने पर रोक…’ आप नेता Anurag Dhanda ने वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिससे राजनीति गरमा गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2026 5:43 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhand: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने दावा किया कि गुरुद्वारा साहिब जाने और वहां से लौटने वाले लोगों को रोका जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आप नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ साझा किए गए वीडियो में आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा गुरुद्वारा जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और लोगों की आवाजाही को सीमित किया जा रहा है।

Anurag Dhanda ने शेयर किया वीडियो

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लोग कह रहे हैं मोदी की पुलिस ने 1984 की भयानक यादें ताज़ा कर दी। गुरुद्वारा साहिब जाने आने पर रोक लगाना दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री की बेशर्मी है”। Anurag Dhanda ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से आम लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित होती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाने की मांग की। वहीं, इस मामले पर दिल्ली पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। यदि पुलिस की ओर से बयान जारी किया जाता है, तो उसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

राजनीतिक विवाद बढ़ने के संकेत

अनुराग ढांडा के आरोपों के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है। आम आदमी पार्टी ने कई मौकों पर दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताता रहा है।

फिलहाल, इस पूरे मामले में आगे की स्थिति दिल्ली पुलिस के बयान और प्रशासनिक कार्रवाई पर निर्भर करेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर उठे इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 25, 2026