---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: ‘ये सीमांचल के दुश्मन हैं..,’ मुस्लिम बहुल जिला किशनगंज में गरजे AIMIM चीफ, पीएम मोदी के साथ तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

सांसद Asaduddin Owaisi ने आज किशनगंज की धरती से पीएम मोदी, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम बहुल बहादुरगंज सीट से मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2025 3:07 अपराह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: सीमांचल का सियासी पारा तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है। इसका प्रमुख कारण है ओवैसी फैक्टर जो इन दिनों पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहने को एआईएमआईएम पूरे बिहार में ताल ठोंक रही है। हालांकि, उसका केन्द्र फिलहाल सीमांचल ही नजर आ रहा है। इसी क्रम में असदुद्दीन ओवैसी खुलकर सीमांचल में जनसमर्थन जुटाने की जुगत में लगे हैं।

एआईएमआईएम चीफ ने आज इसी क्रम में पीएम मोदी के साथ तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने हुंकार भरी है। सांसद ओवैसी ने साफ तौर पर कहा है कि ये सीमांचल के दुश्मन हैं। उनका ये कहने का आशय पीएम मोदी और अमित शाह से है।

सीमांचल की धरती से Asaduddin Owaisi ने भरी हुंकार!

मुस्लिम बहुल किशनगंज जनपद से हुंकार भरते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोजी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार समेत बिहार के तमाम नेताओं को निशाने पर लिया है।

बहादुरगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि “जो तुम्हारे दर्द को नहीं समझ सकता, जिसे तुम्हारी परेशानियां नहीं नजर आ रहीं, ऐसे नेताओं का सीमांचल के मतदाताओं पर कोई अधिकार नहीं है। ये चाहते हैं हमारे बच्चे ना पढ़ें, ये चाहते हैं हमारी बेटियां तालिम न हासिल करें। ये चाहते हैं हमारे किसानों को फसल का ऋण ना मिले। ये सभी सीमांचल के दुश्मन है। चाहें पीएम मोदी हों, नीतीश कुमार हों, तेजस्वी यादव हों, चिराग पासवान हों या उपेन्द्र कुशवाहा हों। ये सब हर समुदाय की सियासी लीडरशिप को कबूल करते हैं। मगर अल्पसंख्यक समाज के सियासी लीडरशिप को कबूल नहीं कर सकते।”

मुस्लिम बहुल किशनगंज में गरजे एआईएमआईएम चीफ!

बिहार के सीमांचल में स्थित बहादुरगंज विधानसभा सीट पर 66 फीसदी मतदाता मुस्लिम समुदाय हैं। इस सीट पर वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवार मोहम्मद अंजर नयमी ने बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि, अबकी बार तौसिफ आलम महागठबंधन और एनडीए के समक्ष चुनौती पेश करते हुए एआईएमआईएम के टिकट पर चुनावी मैदान मे हैं। किशनगंज जिला और अररिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बहादुरगंज सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की नजरें टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि असदुद्दीन ओवैसी इस विधानसभा चुनाव में कमाल करेंगे या मात खाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

India US Trade Deal

फ़रवरी 5, 2026

Bill Gates

फ़रवरी 5, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Rashifal 5 February 2026

फ़रवरी 4, 2026