---Advertisement---

General Election 2024 से पहले BSP सुप्रीमो Mayawati का जनाधार बढ़ाने पर जोर, केंद्र-दिल्ली सरकार के टकराव पर दिया रिएक्शन

General Election 2024: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत कमजोर होने के कारण देश के करोड़ों गरीबों,मजदूरों, वंचितों, उपेक्षितों तथा शोषितों का जीवन बदतर हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 22, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

General Election 2024: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत कमजोर होने के कारण देश के करोड़ों गरीबों,मजदूरों, वंचितों, उपेक्षितों तथा शोषितों का जीवन बदतर हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों की लड़ाई को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है। इससे अविश्वास और असहयोग का दुष्परिणाम बताया। इसके साथ ही उन्होंने अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव2024 से पहले झारखंड, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

अधिकारों की जंग पर दी प्रतिक्रिया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच नए अध्यादेश को लेकर जारी जंग पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। दोनों सरकारों के बीच जारी तनातनी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ” केंद्र व दिल्ली सरकार में आपसी अविश्वास, असहयोग व टकराव से आम जनहित प्रभावित हो रहा है।जबकि दिल्ली को इनके बीच आपसी सहयोग से विकास, जनहित व जनकल्याण की बेहतरीन मिसाल होना चाहिए। दोनों के बीच अंतहीन टकराव दुखद है।”

इसे भी पढ़ेंः‘अध्यादेश के नाम पर जनादेश की हत्या है’, ट्वीट कर Akhilesh Yadav ने किया CM Kejriwal को समर्थन

बीजपी सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

बता दें बसपा सुप्रीमो मायावती इस समय अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से गंभीर हैं। इसलिए वो लगातार राज्यवार अपने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रही है। उन्हें जिम्मेदारी सौंप रही है। इस दौरान अपने पार्टी मुख्यालय लखनऊ से उन्होंने देश की स्थिति पर चिंता करते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार ने अपनी कमजोर नीतियों और नीयत के कारण करोड़ो मजदूरों तथा गरीबों के हालात बदतर हो गए हैं। इस पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ” गरीबों, मेहनतकशों व अन्य उपेक्षित समाज के लिए अपेक्षित समाजिक विकास व आर्थिक तरक्की के संबंध में सरकार की सही नीयत व नीति के अभाव के कारण ही इनके हालात अभी तक सुधर नहीं पा रहे हैं। जो सरकारों के बहुप्रचारित विकास के दावे को खोखला साबित करता है।”

इसे भी पढ़ेंःG- 7 में भाग लेने जापान जाएंगे PM Modi, जानें क्या है इस यात्रा की अहमियत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026