---Advertisement---

Bengal Exit Poll 2026: कोलकाता से नादिया तक उत्सुक BJP नेता, TMC खेमा में खलबली! क्या बदलेगी परिपाटी या लगेगा ममता का चौका? जानें

Bengal Exit Poll 2026: ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। अंतिम नतीजे 4 मई को घोषत होंगे, लेकिन उससे पहले ही बीजेपी नेता उत्सुक हैं। जबकि टीएमसी खेमा में खलबली मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 30, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Bengal Exit Poll 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Exit Poll 2026: मतपेटिका स्ट्रांग रूम तक पहुंच चुकी है। मतदाताओं ने अपना मैनडेट दे दिया है। 4 मई को चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। उससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंकाया है। ज्यादातर एग्जिट पोल ने बंगाल में बीजेपी के सरकार बनने की संभावना व्यक्त की है।

मैट्रिज से लेकर सी-वोटर सर्वे, माय एक्सिस इंडिया समेत तमाम सर्वे एजेंसियों ने बंगाल में बीजेपी की 150 से अधिक सीट आने के अनुमान जताए हैं। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को झटका लग सकता है। यही वजह है कि कोलकाता से बर्धमान तक बीजेपी कार्यकर्ता उत्सुक हैं और टीएमसी खेमा में खलबली मची है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या 2011 से चली आ रही परिपाटी बदलेगी या ममता बनर्जी का चौका लगेगा?

कोलकाता से नादिया, बर्धमान तक उत्सुक BJP नेता, TMC खेमा में खलबली!

बंगाल की राजधानी कोलकाता से लेकर नादिया, बर्धमान, उत्तर 24 परगना, दिनाजपुर, हावड़ा समेत तमाम जिलों में बीजेपी कार्यकर्ता उत्सुक नजर आ रहे हैं। बीजेपी नेताओं को विश्वास है कि अबकी बार उनकी पार्टी सभी 294 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल में भी बंगाल में बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा दिया जा रहा है। यही वजह है कि शुभेंदु अधिकारी समेत तमाम नेता उत्सुक हैं।

दूसरी ओर टीएमसी खेमा में खलबली सी मची है। एग्जिट पोल की मानें तो बंगाल में टीएमसी का अभेद किला धराशायी हो सकता है। ज्यादा एग्जिट पोल में टीएमसी पिछड़ती नजर आ रही है। ममता बनर्जी के समर्थक एग्जिट पोल को हवा-हवाई बताते हुए अंतिम नतीजों के इंतजार मे हैं। यही वजह है कि अंदरखाने एक खलबली सी है। सबकी नजरें 4 मई को चुनावी नतीजों की घोषणा पर टिकीं हैं जिसके बाद सारी तस्वीरें साफ होंगी।

क्या बदलेगी परिपाटी या लगेगा ममता का चौका? 

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है जो 4 मई को चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ मिलेगा। दरअसल, ममता बनर्जी ने वाम दलों के तीन दशक से अधिक के शासन को उखाड़ फेंक 2011 में सरकार बनाई थी। 2011 से 2026 (मार्च) तक बंगाल में टीएमसी की सरकार रही। फिर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। अब एग्जिट पोल के आंकड़ों मे सबको चौंकाया है।

एग्जिट पोल की मानें तो बंगाल में अबकी बार परिपाटी बदल सकती है। इसके तहत बीजेपी सूबे की सत्ता में आ सकती है। वहीं सत्ता का चौका लगाने को बेताब ममता बनर्जी को झटका लग सकता है। बंगाल में बीजेपी-टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर है जिसमें बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान है। हालांकि, अंतिम नतीजे क्या होंगे ये 4 मई को नतीजों की घोषणा के साथ ही स्पष्ट होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Mamata Banerjee

जून 24, 2026