---Advertisement---

Bengal Exit Polls 2026: ममता बनर्जी का चौका या खाता खोलेगी BJP? एग्जिट पोल के दिलचस्प नतीजे देख सन्न रह जाएंगे

Bengal Exit Polls 2026: सियासत में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। हम आपको विस्तार से बताएंगे कि बंगाल से तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी, असम तक किसकी सरकार बन सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2026 7:00 अपराह्न

Bengal Exit Polls 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Exit Polls 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज अंतत: संपन्न हो गए। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही सबकी नजरें अब चुनावी नतीजों पर टिकीं हैं। 4 मई को बंगाल से असम, तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी तक चुनावी नतीजों की घोषणा होगी।

उससे पहले आज मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी का चौका लगेगा या बीजेपी सत्ता में आकर खाता खोलेगी? तमिलनाडु में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा? असम में क्या गौरव गोगोई का जादू चलेगा? ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब यहां देने की कोशिश की जाएगी।

बंगाल में ममता बनर्जी का चौका या खाता खोलेगी BJP?

एग्जिट पोल में संभावित चुनावी नतीजों के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। मैट्रिज द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो बंगाल में बीजेपी की सरकार बन सकती है। मैट्रिज ने बीजेपी को 146-161 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

P-MARQ ने भी बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलने के आसार व्यक्त किए हैं। इसके अंतर्गत बीजेपी 150-175 सीट जीत सकती है। वहीं टीएमसी 118-138 सीट मिलने का अनुमान है। यदि एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हैं, तो बीजेपी बंगाल में खाता खोल सकेगी। वहीं सत्ता का चौका मारने को बेताब ममता बनर्जी को निराशा हाथ लग सकती है।

असम ये केरल, तमिलनाडु तक चलेगा किसका सिक्का?

एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो असम में बीजेपी की वापसी हो सकती है। माय एक्सिस इंडिया ने असम में बीजेपी को 48 फीसदी वोट शेयर के साथ 126 में से 88-100 सीट मिलने का अनुमान जताया है। मैट्रिज ने भी असम में बीजेपी को 85-95 सीट मिलने के आसार व्यक्त किए हैं।

तमिलनाडु में मैट्रिज ने डीएमके गठबंधन को 122-132, बीजेपी गठबंधन को 87-110 सीट मिलने के आसार जताए हैं। यदि ऐसा हुआ तो निर्दलीय किंगमेकर बन सकते हैं। पुदुचेरी में भी माय एक्सिस इंडिया और ABP-C Voter ने एनडीए को बढ़त दिखाा है। केरल की बात करें तो यहां 140 में से 70-80 सीट यूडीएफ को मिलने का अनुमान है। एलडीएफ 50-68 और एनडीए शून्य पर सिमट सकती है।

नोट– यहां दर्ज किए गए आंकड़े पोलिंग एजेंसियों के हवाले से लिए गए हैं। यहां बस संभावना व्यक्त की गई है। अंतिम चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 24, 2026