---Advertisement---

Bengal Politics: ‘दिखावा टिकता नहीं, मुखौटे उतर जाते..,’ शुभेंदु सरकार के शपथग्रहण पर सयानी घोष की प्रतिक्रिया, ममता बनर्जी भी बरसीं

Bengal Politics: शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण के बाद टीएमसी सांसद सयानी घोष की प्रतिक्रिया सामने आई है। सयानी घोष ने इशारों-इशारों में ही नई सरकार को निशाने पर लिया है। ममता बनर्जी ने भी रवीन्द्र जयंती के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष से एकजुट होने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2026 6:19 अपराह्न

Bengal Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Politics: बंगाल में आज 9 मई को नई सरकार के शपथग्रहण संपन्न हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। शुभेंदु सरकार के शपथग्रहण को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। टीएमसी की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा ने जहां नई सरकार के गठन पर चुप्पी साध रखी है। वहीं सयानी घोष ने बधाई संदेश जारी कर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। रवीन्द्रनाथ टैगोर मनाने के लिए सामने आईं ममता बनर्जी भी नई सरकार पर बरसीं हैं। उन्होंने विपक्ष से एकजुट होने और बीजेपी को रोकने की अपील की है।

शुभेंदु सरकार के शपथग्रहण पर सयानी घोष की प्रतिक्रिया

बंगाल पॉलिटिक्स में चर्चित चेहरा बन चुकीं सांसद सयानी घोष ने नई सरकार के शपथग्रहण पर प्रतिक्रिया दी है।

सयानी घोष के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि “बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही, मेरी आशा है कि वे शपथ का पालन करेंगे। उन्हें और उनकी सरकार को बंगाल के हर नागरिक की सेवा करनी होगी, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या भाषा के हों। जिन्होंने उन्हें वोट दिया हो या न दिया हो। उन्हें बंगाल के विकास और समृद्धि के बारे में कही गई बातों को अमल में लाना होगा। हर भविष्य अतीत की नींव पर बनता है। अगर दिल सच्चा न हो तो दिखावा टिकता नहीं और मुखौटे उतर जाते हैं। बंगाल इस पर कड़ी नजर रखेगा।”

सांसद सयानी घोष की ये प्रतिक्रिया संतुलित है। वे जहां एक ओर नई सरकार को बधाई दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर शुभेंदु अधिकारी पर इशारों-इशारों में ही निशाना साध रही हैं।

बीजेपी पर पूर्व CM ममता बनर्जी का करारा प्रहार!

ममता बनर्जी बंगाल में नई सरकार की गठन के बाद पहली बार जनता के सामने आईं।

पूर्व सीएम ने राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि “तीन जगहों पर रवींद्र जयंती समारोह के लिए अनुमति मांगी गई थी। अनुमति नहीं मिली। इसलिए मैंने इसे अपने घर पर ही जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने सभी सजावट करने वालों को किसी भी तरह की मदद न करने के लिए कहा है। मैं सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से भाजपा को रोकने की अपील करती हूं।” ममता बनर्जी के इस मुखर अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026