---Advertisement---

शुभेंदु सरकार के शपथग्रहण से गायब रहा विपक्ष! नई सरकार के गठन पर Mamata Banerjee को क्यों याद आए रवीन्द्रनाथ टैगोर? दिया अहम संदेश

Mamata Banerjee समेत बंगाल विपक्ष के तमाम नेताओं ने आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए शुभेंदु सरकार के शपथग्रहण समारोह से दूरी बनाई। ममता बनर्जी ने आज नई सरकार को शुभकामना देने के बजाय रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2026 4:47 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज ऐतिहासिक शपथग्रहण हुई है। पहली बार बंगाल की सत्ता में पहुंची बीजेपी की ओर से शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस दौरान पूरे बंगाल में जश्न का माहौल रहा। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में तमाम दिग्गज इस शपथग्रहण समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे। हालांकि, लोगों की नजरें ममता बनर्जी समेत तमाम विपक्षी नेताओं पर भी थीं जो शपथग्रहण से गायब नजर आए। इधर शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे। दूसरी ओर ममता बनर्जी रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद कर रही थीं।

नई सरकार के गठन पर Mamata Banerjee को क्यों याद आए रवीन्द्रनाथ टैगोर?

9 मई का दिन बंगाल के इतिहास में दर्ज हो गया। आज सूबे में पहली बार बीजेपी की सरकार का शपथग्रहण हुआ है। ममता बनर्जी समेत कुछ मंत्रियों ने शपथ ली है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए इस शपथग्रहण समारोह से विपक्ष की दूरी नजर आई। ममता बनर्जी ने नई सरकार के गठन पर राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद किया। पूर्व सीएम के एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया कि “बैशाख के इस शुभ 25वें दिन, मैं महान विचारक और कवि रवींद्रनाथ टैगोर के चरणों में अनंत नमन करता हूं। हमारे लिए, रवींद्रनाथ जयंती बंगाली भाषा, संस्कृति और परंपरा के पुनर्जन्म का त्योहार है। उनका गहन जीवन दर्शन हमारे दैनिक जीवन के लिए एक अविनाशी प्रकाशस्तंभ है।”

गुरु रवीन्द्रनाथ के विचारों का जिक्र कर ममता बनर्जी लिखती हैं कि “उन्होंने हमें सिखाया है कि एकता विभाजन नहीं, बल्कि सत्य है। उन्होंने विश्व को यह शिक्षा दी है कि संपूर्ण मानव सभ्यता को अति राष्ट्रवाद से ऊपर उठकर एकता के महान मंत्र का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। हे मेरे हृदय, भारत के इस महान पुरुष के पवित्र तीर्थयात्रा के मार्ग पर धीरे-धीरे जागृत हो जाओ। विश्वप्रसिद्ध कवि के चेतना और रचनात्मकता को विश्व के लोगों के मन में और अधिक गहराई से समाहित होने दो।” ममता बनर्जी की ये प्रतिक्रिया खबरों में भी रही है।

शुभेंदु सरकार के शपथग्रहण से गायब रहा विपक्ष!

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज शुभेंदु सरकार का शपथग्रहण हुआ है। शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने शपथ ली है। इस शपथग्रहण समारोह से विपक्ष दूर नजर आया। ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, अधीर रंजन चौधरी, हुमांयू कबीर समेत वाम दलों के नेताओं ने भी शुभेंदु सरकार के शपथग्रहण से दूरी बनाई। ममता बनर्जी ने तो नई सरकार को औपचारिक रूप से बधाई तक नहीं दिया। इसको लेकर खूब सुर्खियां बनी हैं और विपक्ष की शपथग्रहण समारोह से दूरी खबरों में रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 9, 2026

Nishant Kumar

मई 9, 2026

Mohan Yadav

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026

Artificial Intelligence

मई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 9, 2026