---Advertisement---

Bhupender Yadav ने ओबीसी समुदाय के बहाने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरनेम नहीं ये पूरे समाज का अपमान

बीजेपी की तरफ से मोदी सरनेम को लेकर ये कहा जा रहा है कि राहुल गांधी माफी न मांगकर लगातार ओबीसी समुदाय को अपमानित कर रहे हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 24, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhupender Yadav: गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को 2019 में मोदी सरनेम पर किए गए टिपण्णी के मामले में 2 साल की सजा सुनाई। इस सजा के बाद कांग्रेस की तरफ से केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया गया। कुछ जगहों पर कांग्रेस की तरफ से मार्च भी निकाला गया और जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान बीजेपी के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के लोगों से कुछ तीखे सवाल किए हैं। इस सवाल की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर घिरते हुए नजर आ रहे हैं।

ओबीसी समुदाय को लेकर पूछे सवाल

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मोदी सरनेम वाले मामले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ” कांग्रेस के लोग राहुल गांधी को सजा मिल जाने के बाद भी मार्च क्यों निकाल रहे हैं। क्या यह मार्च ओबीसी समुदाय को अपमानित करने के अधिकार के लिए निकाला जा रहा है।” सांसद राहुल गांधी हमेशा बेतुके बयान देते रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपने भविष्य और पार्टी के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।” इस तरह की बयानबाजी से न पार्टी का भला होगा न ही उनका खुद का।

ये भी पढ़ें: CM Mann बोले- किसानों को बचाने के लिए सरकार वचनबद्ध, अधिकारियों को दिए ये आदेश

समाज को अपमानित करने का उद्देश्य

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल मोदी सरनेम के लोगों को अपमानित नहीं किया है बल्कि पूरे ओबीसी समुदाय को अपमानित किया है। यह उनका अहंकार ही है जो किसी भी समुदाय के सरनेम को अपमानित करने के लिए चोर कहा जा रहा है। कांग्रेस लगातार न्यायपालिका के खिलाफ सवाल उठाती रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि ” जब हमारे देश की न्यायपालिका ने अपना फैसला सुना दिया है तो कांग्रेस का यह मार्च निकालने का कोई औचित्य नहीं है। अगर कांग्रेस मार्च निकालती है तो यह हमारे देश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना होगा। इससे आने वाले समय में लोगों का कानून व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ जाएगा।

ये भी पढ़ें: भगोड़े Vijay Mallya की 330 करोड़ की विदेशी संपत्ति का खुलासा, CBI ने चार्जशीट में किया 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026