---Advertisement---

Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी के नहले पर चाचा नीतीश का दहला! ‘हर घर नौकरी’ के बदले 1 करोड़ जॉब देने का वादा; विपक्ष धराशायी

Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी यादव के नहले पर दहला लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार ने 1 करोड़ युवाओं को जॉब देने का वादा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 21, 2025 5:49 अपराह्न

Bihar Assembly Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में रोजगार को केन्द्र में रखते हुए चर्चाओं का बाजार गर्म है। तेजस्वी यादव ने हर घर सरकारी नौकरी देने का वादा क्या किया कि एनडीए इसकी कांट खोज लाया है। मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी ये नहले पर दहला मारते हुए 1 करोड़ युवाओं को जॉब देने का वादा कर दिया।

बिहार के चुनावी मैदान में साम, दाम, दंड लगा रहे नीतीश कुमार ने साफ किया है कि एनडीए की सरकार बनने पर 5 अगले वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी। नीतीश कुमार के इस ऐलान को राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए करारा जवाब के रूप में देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बिहार सीएम के इस ऐलान से विपक्ष धराशायी हो सकता है।

तेजस्वी के नहले पर चाचा नीतीश का दहला! – Bihar Assembly Election 2025

मुजफ्फरपुर में जनसभा संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के ऐलान के बदले युवाओं से बड़ा वादा किया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि “कुल 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हमने तय किया है कि अगले 5 सालों में हम 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।”

लालू यादव को निशाने पर लेते हुए और अपने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए चाचा नीतीश ने कहा कि “हमारी सरकार 20 साल से लगातार विकास कार्यों में लगी है, लेकिन हमसे पहले की सरकार की हालत याद कीजिए। लोग शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते थे? समाज में कितना संघर्ष था। शिक्षा का भी यही हाल था। सड़कें बहुत कम थीं और बिजली बहुत कम घरों में उपलब्ध थी। लेकिन जब हमें मौका मिला, हमने सबके लिए काम किया। अब किसी तरह के डर या भय का माहौल नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है।”

‘हर घर नौकरी’ के बदले 1 करोड़ जॉब देने का वादा

मालूम हो कि इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव युवाओं के लिए बड़ा ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि बिहार के जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव के इस ऐलान को युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए मास्टरस्ट्रोक बताया गया। हालांकि, नीतीश कुमार ने नहले पर दहला लगाते हुए 1 करोड़ युवाओं को जॉब देने का वादा किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सूबे के युवा महागठबंधन या एनडीए में से किसे चुनते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026