---Advertisement---

Bihar Politics: दिल्ली का रुख कर चुके Nitish Kumar की नजरें बिहार पर! निशांत की भूमिका क्या? CM रेस में शामिल हुआ ये नाम चौंकाएगा

अप्रत्याशित सियासी घटनाक्रमों का गवाह बन चुकी Bihar Politics में निशांत कुमार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली रुख के बीच बिहार पर उनकी नजरें चर्चा का विषय हैं। साथ ही बिहार के नए सीएम को लेकर नामों पर चर्चा जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 7, 2026 2:01 अपराह्न

Bihar Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Politics: चुनावी माहौल बंगाल में है और सियासी उठा-पटक बिहार में देखने को मिल रही है। 24 घंटे के अंदर बिहार में वो सबकुछ हुआ जिसे राजनीतिक रूप से अप्रत्याशित ही कहा जा सकता है। इसमें सबसे प्रमुख रहा नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन करना। पटना में हुए इस नामांकन से स्पष्ट हो गया कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य बनकर लुटियंस दिल्ली के नए मेहमान बनेंगे।

हालांकि, खबरों की मानें तो नीतीश कुमार पर बिहार पर नजरें जमाए रखने की बात कही है। इसी बीच बिहार पॉलिटिक्स में निशांत कुमार की भूमिका पर चर्चाएं जारी हैं। साथ ही नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा है। इसमें पटना के दीघा सीट से विधायक संजीव चौरसिया के नाम पर चर्चा तेज है। ये ऐसा नाम है जो लोगों को चौंका सकता है।

दिल्ली का रुख कर चुके नीतीश कुमार की नजरें Bihar Politics पर!

इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट में इसका जिक्र है। सूत्रों के हवाले से लिखी गई खबर में स्पष्ट किया गया है कि नीतीश कुमार की नजरें बिहार पर हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जेडीयू नेताओं की बैठक के दौरान कहा कि “मैं राज्यसभा जा रहा हूं, लेकिन मैं बिहार ही आऊंगा। मैं हर चीज पर नजर रखूंगा। हमने बहुत काम किया है। मैं सबका ख्याल रखूंगा।” ये दर्शाता है कि कैसे नीतीश कुमार की नजरें बिहार पर टिकीं हैं।

इससे ये भी आसार जताए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार अप्रत्यक्ष रूप से बिहार की सत्ता अपने इशारों पर चला सकते हैं। सबसे अहम है उनके बेटे निशांत कुमार की भूमिका जिस पर लोगों की नजरें अटकी हैं। निशांत कुमार को आगे डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, या संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसको लेकर कयासों का दौर जारी है। बिहार पॉलिटिक्स में उठा-पटक के बीच सवालों के अंबार लग रहे हैं।

CM रेस में शामिल हुआ चौंकाने वाला नाम!

बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका जवाब भविष्य के गर्भ में है। पहले नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे, फिर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, विधायक दल की बैठक और फिर नए नेता का चयन होगा। हालांकि, नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद से ही सीएम पद को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। इसमें पटना की दीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. संजीव चौरसिया का नाम भी शामिल है जो लोगों को चौंका रहा है।

संजीव चौरसिया तीन बार के विधायक होने के बाद बिहार में बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे गंगा प्रसाद चौरसिया के बेटे हैं। वे अति पिछड़े समाज से आते हैं और उनके पास संगठन का अनुभव भी है। यही वजह है कि उनका नाम चौंकाने वाला है। इससे इतर सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल समेत अन्य कुछ नेताओं के नाम भी सीएम रेस में बताए जा रहे हैं। अंतिम निर्णय होने के पश्चात ही कयासों पर विराम लगेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026