---Advertisement---

‘गैर मुल्ला इस कदर प्याज खाने..,’ सरेंडर पॉलिटिक्स पर छिड़े संग्राम के बीच Rahul Gandhi पर BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी का प्रहार, समूचे Congress को घेरा

देश में जारी 'सरेंडर पॉलिटिक्स' के बीच Rahul Gandhi पर बीजेपी ने करारा प्रहार किया है। राज्यसभा सांसद व बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के साथ समूचे कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए अतीत की याद दिलाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 4, 2025 2:54 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: देश में जारी सरेंडर पॉलिटिक्स को नई धार मिलती नजर आ रही है। राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद जहां एक ओर BJP उन पर हमलावर है। तो वहीं कांग्रेस बचाव की मुद्रा में अपने नेता को समर्थन दे रही है। इसी बीच बीजेपी सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथों लिया है। सरेंडर वाले टिप्पणी का जिक्र करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने Rahul Gandhi को कांग्रेस की अतीत याद दिलाई है। सुधांशु त्रिवेदी ने व्यंगात्मक लहजे में कहा है कि “नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। लेकिन यहां ‘गैर मुल्ला इस कादर प्याज खाने में लगा है’ कि उसे एहसास नहीं है कि वह इस देश के स्वाभिमान और सेना के शौर्य का कितना अपमान कर रहा है।” बीजेपी द्वारा किए गए इस पलटवार के बाद चर्चाओं का बाजर गर्म है और तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देश में छिड़े संग्राम के बीच Rahul Gandhi पर BJP का प्रहार

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज फ्रंटफुट से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा हा है कि “राहुल गांधी अगर आपको सरेंडर का मतलब समझना है तो याद कीजिए जब आप दो साल पहले विदेश गए थे, तो आपने कहा था कि लोकतंत्र के रक्षक अमेरिका और यूरोप चुप क्यों हैं। वो सरेंडर था। 26/11 आतंकी हमले के बाद आपकी सरकार ने शर्म-अल-शेख में कहा था कि आतंकी हमलों से समग्र वार्ता प्रभावित नहीं होगी। ये आतंकी मानसिकता के आगे सरेंडर था। 1971 में 93 हजार युद्धबंदी थे। फिर भी आपने POK क्यों सरेंडर किया? Rahul Gandhi, आजाद भारत का कैलेंडर आपके, आपकी पार्टी और आपके परिवार के सरेंडर से भरा पड़ा है।”

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे व्यंगात्मक लहजे में कहा कि “हिंदी में कहावत है ‘नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है।’ लेकिन यहां ‘गैर मुल्ला इस कदर प्याज खाने में लगा है’, कि उसे यह एहसास ही नहीं है कि वह इस देश के स्वाभिमान और सेना के शौर्य का कितना बड़ा अपमान कर रहा है।” Rahul Gandhi को निशाने पर लेते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहे कि “अभी तक कांग्रेस के नेता पाकिस्तानी मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे थे, उनके बयान पाकिस्तानी संसद में कोट किए जा रहे थे। लेकिन पहली बार राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कहा है जो पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी नहीं कहा है। यहां तक ​​कि मसूद अजहर या हाफिज सईद ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं- क्या वह इन लोगों से एक कदम आगे निकलना चाहते हैं?”

नेता प्रतिपक्ष की ‘सरेंडर’ टिप्पणी पर BJP प्रवक्ता की तल्ख प्रतिक्रिया

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने Rahul Gandhi की ‘सरेंडर’ टिप्पणी को घटिया और निम्न स्तर का बयान बताया है। उनका कहना है कि “राहुल गांधी बेहद घटिया, निम्न-स्तरीय बयान देकर दुनिया को बता रहे हैं कि विपक्ष का नेता बनने के बाद भी उनमें गंभीरता और परिपक्वता की कमी है। जो इस पद के लिए जरूरी है। जिस तरह से राहुल गांधी ने हमारे सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना अधिकारियों के ब्रीफिंग की तुलना आत्मसमर्पण से की, उससे पता चलता है कि उनकी मानसिकता कितनी बीमार और खतरनाक हो गई है।”

राहुल गांधी के एक बयान से छिड़ी सियासी जंग

मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष ने बीते कल इंडिया-पाकिस्तान सीजफायर का जिक्र करते हुए बड़ी बात कह दी थी। Rahul Gandhi ने कहा कि “ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए । इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपरपॉवर्स से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।” राहुल गांधी की इसी टिप्पणी को लेकर बहस छिड़ी है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026