---Advertisement---

Chaitanya Baghel: बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम Bhupesh Baghel के बेटे को ED ने इस मामले में किया अरेस्ट, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया; जानें सबकुछ

Chaitanya Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 18, 2025 2:05 अपराह्न

Chaitanya Baghel
Follow Us
---Advertisement---

Chaitanya Baghel: ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है, और इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी को घेरा है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार किया है। दरअसल यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा छत्तीसगढ़ स्थित चैतन्य के आवास पर छापेमारी के कुछ घंटों बाद हुई है। गौरतलब है कि ये तलाशी करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़े संदिग्ध धन शोधन और अनियमितताओं पर एजेंसी की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा थीं।

Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel को ED ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel को प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कदम एजेंसी द्वारा इस साल मार्च में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के आवास से बरामद 30 लाख रुपये की जब्ती के कुछ महीनों बाद उठाया गया है। बेची गई शराब का एक हिस्सा आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था, और कथित तौर पर कानूनी व्यवस्था से बाहर इसकी बिक्री की अनुमति देने के लिए आपूर्तिकर्ताओं से रिश्वत ली गई थी।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

गौरतलब है कि Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,

“मेरा मानना है कि राजनीतिक प्रतिशोध और लोगों को निशाना बनाकर की जा रही यह कार्रवाई भारत में सबसे बुरी तरह की है। कानून अपना काम करेगा। न तो भूपेश बघेल और न ही उनका परिवार इन मनगढ़ंत और झूठे आरोपों से डरेगा।” मालूम हो कि इससे पहले एजेंसी ने कई जगहों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद ईडी की तरफ से ये गिरफ्तारी की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

Rain Alert 6 November 2026

नवम्बर 5, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026