---Advertisement---

Chirag Paswan पर मंडराया बड़ा खतरा! डाक के जरिए भेजा गया लेटर, इस वजह से मचा हड़ंकप

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष Chirag Paswan को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 2, 2026 12:36 अपराह्न

Chirag Paswan
Follow Us
---Advertisement---

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष Chirag Paswan को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को उनके मंत्रालय में डाक के जरिए एक गुमनाम और बिना हस्ताक्षर वाला पत्र पहुंचा। पत्र में चिराग पासवान को जल्द ही कथित तौर पर ‘कट्टर आतंकवादियों’ द्वारा मार दिए जाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है। बता दें कि पार्टी के कार्यकर्ता और सांसदों ने इसकी जांच की मांग की है। साथ ही सुरक्षा बढ़ाने को लेकर भी बात कही जा रही है।

जान से मारने की धमकी पर क्या बोले एलजेपी(आर) के सांसद

Chirag Paswan को मिली जान से मारने की धमकी पर पार्टी सांसद अरुण भारती ने कहा कि “चिराग पासवान के मंत्रालय को भेजे गए एक रजिस्टर्ड पत्र के ज़रिए जान से मारने की धमकी दी गई है। यह हम सभी और उनके परिवार के लिए चिंता का विषय है। हमने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है।

हमने यह भी कहा है कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए, इस पत्र की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”

चिराग पासवान को मिली है Z-कैटेगरी सुरक्षा

बता चले कि Chirag Paswan पहले से ही गृह मंत्रालय की ओर से Z-कैटेगरी सुरक्षा कवर में हैं। ऐसे में उनके मंत्रालय में सीधे जान से मारने की धमकी वाला पत्र पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमकी भरा पत्र किसने भेजा और इसमें लिखी गई धमकी कितनी वास्तविक है। जांच एजेंसियां लेटर और उसमें दिए गए मोबाइल नंबरों समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही हैं। वहीं पार्टी की तरफ से गृह मंत्रालय से यह कहा गया है कि चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 2, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 2, 2026

Teachers Day 2026

सितम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 2, 2026

UPSC Mains Result 2026

सितम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 2, 2026