---Advertisement---

CJP Protest: ‘विरोध-प्रदर्शन को जानबूझकर..’ जंतर मंतर पर भारी बवाल के बीच Abhijeet Dipke के आरोप से मचा बवाल, जानें सबकुछ

CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर बीते कई दिनों से सीजेपी का आंदोलन जारी है। 20 जुलाई के बाद से ही लगातार भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 23, 2026 11:51 पूर्वाह्न

CJP Protest
Follow Us
---Advertisement---

CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर बीते कई दिनों से सीजेपी का आंदोलन जारी है। 20 जुलाई के बाद से ही लगातार भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि बीते दो दिन से रात को लगातार प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रही है जहां भीड़ पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए नजर आ रही है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या प्रदर्शन को खराब करने की कोशिश की जा रही है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। वहीं अब इस मामले में सीजेपी के संस्थापक Abhijeet Dipke ने इस मामले पर गंभीर आरोप लगाया है।

Abhijeet Dipke ने लगाया गंभीर आरोप

मीडिया से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijit Dipke ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध-प्रदर्शन को जानबूझकर खराब करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। हम यहाँ एक महीने से बैठे हैं। इस एक महीने में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

लेकिन अब, जैसे-जैसे यह विरोध-प्रदर्शन बढ़ा है, BJP बाहर से गुंडों को भेजकर लोगों को जानबूझकर भड़का रही है। पत्थर फेंकने वाले लोग BJP के ही हैं। पुलिस यहाँ ट्रकों में भरकर पत्थर लाती है। BJP के गुंडे आते हैं, पत्थर फेंकते हैं और फिर CJP के लोगों को बदनाम करते हैं।

जंतर मंतर पर देर रात हुआ भारी बवाल

बता दें कि बीते दो दिनों से जंतर-मंतर पर रात को भारी बवाल देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनाकरियों को दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली थी। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या कुछ प्रदर्शनकारी प्रदर्शन की आड़ में हिंसा कर रहे है।

हालांकि सीजेपी पार्टी की तरफ से कहना है कि बीजेपी बाहर से गुंडों को भेजकर लोगों को जानबूझकर भड़का रही है। साथ ही अभिजीत दीपके ने कहा कि “हम यह भी चाहते हैं कि सोनम सर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें, क्योंकि हम नहीं चाहते कि वह अपनी जान जोखिम में डालें। इस देश के लिए उनकी जान बहुत कीमती है “।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026