CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर बीते कई दिनों से सीजेपी का आंदोलन जारी है। 20 जुलाई के बाद से ही लगातार भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि बीते दो दिन से रात को लगातार प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रही है जहां भीड़ पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए नजर आ रही है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या प्रदर्शन को खराब करने की कोशिश की जा रही है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। वहीं अब इस मामले में सीजेपी के संस्थापक Abhijeet Dipke ने इस मामले पर गंभीर आरोप लगाया है।
Abhijeet Dipke ने लगाया गंभीर आरोप
मीडिया से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijit Dipke ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध-प्रदर्शन को जानबूझकर खराब करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। हम यहाँ एक महीने से बैठे हैं। इस एक महीने में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
#WATCH | Delhi: Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, “People are being sent from outside to deliberately disrupt the protest. We have been sitting here for a month. No such incident has happened in a month. But now, as this protest has grown, goons… pic.twitter.com/eqSeYcfhm1
— ANI (@ANI) July 23, 2026
लेकिन अब, जैसे-जैसे यह विरोध-प्रदर्शन बढ़ा है, BJP बाहर से गुंडों को भेजकर लोगों को जानबूझकर भड़का रही है। पत्थर फेंकने वाले लोग BJP के ही हैं। पुलिस यहाँ ट्रकों में भरकर पत्थर लाती है। BJP के गुंडे आते हैं, पत्थर फेंकते हैं और फिर CJP के लोगों को बदनाम करते हैं।
जंतर मंतर पर देर रात हुआ भारी बवाल
बता दें कि बीते दो दिनों से जंतर-मंतर पर रात को भारी बवाल देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनाकरियों को दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली थी। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या कुछ प्रदर्शनकारी प्रदर्शन की आड़ में हिंसा कर रहे है।
हालांकि सीजेपी पार्टी की तरफ से कहना है कि बीजेपी बाहर से गुंडों को भेजकर लोगों को जानबूझकर भड़का रही है। साथ ही अभिजीत दीपके ने कहा कि “हम यह भी चाहते हैं कि सोनम सर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें, क्योंकि हम नहीं चाहते कि वह अपनी जान जोखिम में डालें। इस देश के लिए उनकी जान बहुत कीमती है “।
