---Advertisement---

CM Gehlot ने किया 1 लाख नई भर्तियों का एलान, जानें बजट सत्र में राज्य को और क्या दिया

CM Gehlot: चुनावी वर्ष में राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Budget 2023)का अंतिम बजट सत्र चल रहा है। सीएम गहलोत ने इस कार्यकाल के अंतिम बजट 2023 की बहस का जबाव देते हुए एक बार राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में एक लाख नई ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 17, 2023 2:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Gehlot: चुनावी वर्ष में राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Budget 2023)का अंतिम बजट सत्र चल रहा है। सीएम गहलोत ने इस कार्यकाल के अंतिम बजट 2023 की बहस का जबाव देते हुए एक बार राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में एक लाख नई सरकारी भर्तियों को करेगी। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने राज्य को कई और तोहफे देने की घोषणा कर दी। आपको बता दें इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के असम के राज्यपाल बनने के कारण उनकी जगह आमेर के भाजपा विधायक सतीश पूनिया ने वक्तव्य दिया था। जिसके जबाव में ही गहलोत ने बजट 2023-24 में नई घोषणाएं जोड़ दी थी।

जानें और क्या दे दिया राज्य को

सीएम गहलोत ने शिक्षा,स्वास्थ्य,डिफेंस तथा तकनीक के क्षेत्र में एक साथ कई बड़ी घोषणाएं करते हुए जहां शिक्षा के लिए 50 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी स्कूलों में प्ले एलीमेंट, कुछ नए सरकारी कॉलेजों को खोलना,जयपुर में नया उर्दू कन्या बीएड कॉलेज, संस्कृत कॉलेज में योग-ध्यान की कक्षाओं की शुरुआत वहीं इंग्लिश स्कूलों के स्टाफ को ट्रेनिंग की व्यवस्था, सभी आवासीय स्कूलों में वर्कशॉप में कौशल विकास की व्यवस्था। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीएम ने राज्य के लोगों को किसी भी दूसरे प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराने की छूट के साथ एक निश्चित राशि तक की मदद,आईटी आधारित इंटीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम, आईसीयू में नर्सिंग कर्मियों का एक अलग कैडर बनाने की घोषणा, आईसीयू तथा पीड्रियक्टिक आईसीयू में बैडों की संख्या में बढ़ोत्तरी की घोषणा की। डिफेंस के लिए एक डिफेंस ट्रेनिंग प्रीपरेशन इंस्टीट्यूट की घोषणा, बीकानेर में आई स्टार्टहब की स्थापना, विवाहित निशक्त बेटा/बेटी भी पारिवारिक पेंशन की घोषणा, 200 करोड़ की सहायता से प्राकृतिक आपदाओं से निबटने का तंत्र विकसित करना, जल संसाधनों की मॉनिटरिंग के लिए 15 हजार से अधिक गांवों में विशेष सेंटर बनाने की घोषणा। नए कचरा डंपिंग यार्ड बनेंगे।

ये भी पढ़ेंः गहलोत गुट के विधायकों पर कार्रवाई को लेकर Pilot ने हाईकमान पर बढ़ाया दबाव, PM Modi पर कह दी ये बड़ी बात

मंदिरों के लिए विशेष योजनाएं

राज्य के पांच मंदिरों माताजी मावलिया जयपुर, कैलादेवी, गणेश मंदिर रातानाडा जोधपुर इत्यादि में ऑनलाइन दर्शन की सुविधा, पर्यटकों के लिए 75 वाहनों की खरीदी के साथ ही कुछ धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने की घोषणा की गई है। वहीं भूमाफियाओं तथा बजरी माफिया के लिए एक एसओजी टॉस्क फोर्स की घोषणा शामिल है।      

ये भी पढ़ेंः CM Gehlot की चुनावी नैया पार लगाएगी ये इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी, जानिए क्या है चुनाव जीतने का पूरा प्लान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026