---Advertisement---

मुस्लिम बहुल नदिया के साथ उत्तर 24 परगना में CM Yogi Adityanath की हुंकार! BJP उम्मीदवारों संग रैली संबोधित कर बनाएंगे माहौल

CM Yogi Adityanath आज फिर बंगाल दौरे पर हैं जहां उन्हें नदिया के साथ पूर्व बर्धमान और उत्तर 24 परगना में चुनावी जनसभा संबोधित करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 25, 2026 3:02 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद बंगाल का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ता नजर आ रहा है। 29 अप्रैल को सूबे की 142 सीटों पर होने वाले मतदान से पूर्व बीजेपी-टीएमसी अपनी पूरी ऊर्जा झोंकते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी ने अपने फायरब्रांड स्टार प्रचारक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फिर चुनावी मैदान में उतारा है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज फिर बंगाल दौरे पर हैं जहां वे मुस्लिम बहुल नदिया जिले के साथ पूर्व बर्धमान और उत्तर 24 परगना में जनसभा संबोधित कर हुंकार भरेंगे। सीएम योगी के बंगाल दौरे पर सबकी नजरें हैं।

नदिया के साथ उत्तर 24 परगना में CM Yogi Adityanath की हुंकार!

बंगाल दौरे पर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा शुरू हो चुकी है।

मुस्लिम बहुल नदिया जिले की नबद्वीप विधानसभा सीट पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने टीएमसी को निशाने पर लिया है। बंगाल की धरती से हुंकार भरते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवर्तन की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से बीजेपी उम्मीदवारों को समर्थन देकर सत्ता परिवर्तन की अपील की है। सीएम योगी आदित्यनाथ नदिया के बाद पूर्व बर्धमान के कटवा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री की तीसरी जनसभा उत्तर 24 परगना के बागदा विधानसभा क्षेत्र में होगी। इन जनसभाओं में भी सीएम योगी ममता बनर्जी पर निशाना साधेंगे।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर मुख्यमंत्री का जोर!

चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर जोर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि “4 मई को पश्चिम बंगाल में टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता पर जनता का निर्णायक जवाब तय है। परिवर्तन की यह लहर अब रुकने वाली नहीं है।” सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी जनसभाओं में उमड़ रही जनसैलाब से बीजेपी उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील करते हुए बंगाल में परिवर्तन पर जोर दे रहे हैं। उनकी ये मुहिम कितना असरदार साबित होगी, ये 4 मई को नतीजों की घोषणा के साथ स्पष्ट होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026