---Advertisement---

Congress Manifesto: ‘सस्ता गैस सिलेंडर से लेकर सरकारी नौकरियां तक…; कांग्रेस ने दिल्लीवासियों के लिए किया विशेष ऐलान; जानें पूरी डिटेल

Congress Manifesto: आप, बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसमे कई अहम ऐलान भी किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 29, 2025 2:49 अपराह्न

Congress Manifesto
Follow Us
---Advertisement---

Congress Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम दिख रही है। इसी बीच आप, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों की तरह ही कांग्रेस ने भी दिल्ली के लोगों के लिए विशेष ऐलान किया है। चलिए आपको बताते है कि Congress Manifesto राजधानी के लोगों को क्या – क्या फायदा मिलेगा।

Congress Manifesto में दिल्लीवासियों के लिए विशेष ऐलान

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को कई विशेष सुविधाएं देने का ऐलान किया है। Congress Manifesto के अनुसार

  • युवाओं को 1 साल की अप्रेंटिसशिप, हर महीने 8500 रूपये।
  • 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर, फ्री राशन किट।
  • सफाई कर्मियों को पक्की नौकरी।
  • 2025 के बाद कांन्ट्रैक्ट नौकरी खत्म कर स्थायी की जाएंगी।
  • नौकरियों और योजनाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण।
  • बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा पेंशन को ₹5,000 किया जाएगा।
  • विधवा महिलाओं की बेटी की शादी पर 110000 रुपए।
  • दिल्ली में 100 इंदिरा कैंटीन का निर्माण।

Congress Manifesto रिलीज के बाद क्या बोले Jai Ram Ramesh

संकल्प पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि “गारंटी का मतलब है कि यह जनता का अधिकार है। दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटी की घोषणा की गई है। अभी, दिल्ली में, व्यापार करने में आसानी नहीं बल्कि सांस लेने में आसानी होगी।

यदि आप कोई पैरामीटर देखते हैं प्रदूषण और रासायनिक संदूषण के मामले में कोई भी दिल्ली की बराबरी नहीं कर सकता। दिल्ली में न तो भाजपा और न ही आप सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है”। मालूम हो कि दिल्ली चुनाव में वोटिंग को लेकर महज कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026