---Advertisement---

क्या CP Radhakrishnan की जीत तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर डालेगी असर? भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे तमिलनाडु के दिग्गज नेता; जानें पूरी डिटेल

CP Radhakrishnan: बीते दिन हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार CP Radhakrishnan ने भारी मतों से जीत हासिल की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2025 11:27 पूर्वाह्न

CP Radhakrishnan
Follow Us
---Advertisement---

CP Radhakrishnan: बीते दिन हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार CP Radhakrishnan ने भारी मतों से जीत हासिल की। बता दें कि उन्हें कुल 452 वोट मिले, वहीं उनके खिलाफ लड़ रहे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है, जिसके देखते हुए बीजेपी की यह सोची समझी रणनीति मानी जा रही है। CP Radhakrishnan की जीत से यह तो साफ हो गया कि एनडीए की तरफ से किसी प्रकार की फूट नहीं है। वहीं इंडिया गठबंधन में 15 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या इंडिया गठबंधन टूट की कगार पर है। साथ ही इस जीत से तमिलनाडु चुनाव पर कितना असर पड़ेगा।

कौन है CP Radhakrishnan?

बता दें कि CP Radhakrishnan तमिलनाडु में बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक है। वह उन चुनिंदा नेताओं में से है, जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीता। इसके अलावा वह 2003 से 2006 तक बीजेपी के राज्य अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उनका आरएसएस से भी एक अच्छा खासा नाता रहा है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने और संगठनात्मक कामकाज में अहम भूमिका निभाई। यानि यह साफ है कि सीपी राधाकृष्णन बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता है, और कहीं ना कहीं बीजेपी ने तमिलनाडु में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह दांव खेला।

सीपी राधाकृष्णन जीत से क्या तमिलनाडु में बीजेपी को होगा फायदा?

बता दें कि CP Radhakrishnan की जीत के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने बहुत ही सोच समझ के राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, यह है बता दिया कि अभी भी एनडीए एकजुट है। इसके अलावा 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा को देखते हुए भी बीजेपी का ये मास्ट्रस्ट्रोक माना जा रहा है। मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तमिलनाडु को सबसे बड़ी चुनौती मानती है, और इसके लिए उसने मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजनीति पंडितों का मानना है कि सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद कहीं ना कहीं तमिलनाडु के समीकरण पर असर पड़ने की उम्मीद है। हांलाकि यह तो आने वाले समय ही बताएगा की एनडीए की इस जीत से तमिलनाडु के चुनाव पर कितना पड़ने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026