---Advertisement---

बड़ी खबर! आज रात PM Modi एनडीए दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कर सकते है मुलाकात- रिपोर्ट्स

PM Modi: सूत्रों के मुताबिक आज रात पीएम मोदी अपने घटक दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2024 5:42 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: सूत्रों के मुताबिक आज रात पीएम मोदी अपने घटक दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकते है। कई राजनितिक विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाना का दावा पेश कर सकते है। मालूम हो कि आज सुबह पीएम मोदी ने अपना इस्तीफा द्रौपदी मुर्मू को सौंपा था।

राष्ट्रपति ने भंग की 17वींं लोकसभा

सूत्रों के मुताबिक, PM Modi के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि आम चुनाव के नतीजों के अगले दिन हुई अपने घर पर बैठक के बाद, मोदी अब औपचारिक रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नई सरकार बनाने की सिफारिश कर सकते है। वहीं सूत्रों के मुताबिक 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर मोदी पीएम पद की शपथ कब लेंगे।

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17वीं लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की कैबिनेट की सलाह स्वीकार कर ली है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 85 के खंड (2) के उपखंड (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए”।

16 जून को खत्म हो रहा है कार्यकाल

वर्तमान 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने अपने दम पर 240 सीटें हासिल कीं, जिससे एनडीए को 543 सदस्यीय विधानसभा में शानदार बहुमत मिला। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। एनडीए में शामिल पार्टियां प्रधानमंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर एकत्र हुईं। सरकार बनाने का दावा पेश करने के विषय पर चर्चा हुई। रात में नरेंद्र मोदी और एनडीए नेता सरकार बनाने का प्रस्ताव रखेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026