---Advertisement---

Delhi CM Face पर महामंथन खत्म! इस तारीख को मिलेगा दिल्लीवासियों को नया मुख्यमंत्री? यह तीन चेहरे रेस में सबसे आगे; जानें डिटेल

Delhi CM Face: दिल्लीवासियों को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है, हालांकि अभी भी सस्पेंस बरकरार है, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 15, 2025 3:12 अपराह्न

Delhi CM Face
Follow Us
---Advertisement---

Delhi CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए लगभग एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अभी दिल्ली को उनका मुख्यमंत्री नहीं मिला है, हालांकि अब इसपर लगभग महामंथन पूरा कर लिया गया है। वहीं माना जा रहा है कि जल्द बीजेपी और दिल्लीवासियों को उनका नए मुख्यमंत्री मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक Delhi CM Face को लेकर लगभग सारी औपचारिकता पूरी कर लगी गई है, अब बस पीएम मोदी द्वारा मंजूरी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक 20 फरवरी 2025 या उससे पहले ही शपथग्रहण भी हो सकता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है, कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा?

Delhi CM Face पर महामंथन खत्म

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार सीएम के चेहरे को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के बीच महामंथन जारी है, सूत्रों के मुताबिक दिल्ली का मुख्यमंत्री फाइनल भी हो चुका है, लेकिन अभी इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी बाकी है, गौरतलब है कि पीएम मोदी अपने विदेशी दौरे पर थे, वहीं अब वह भारत वापस आ चुके है। इसके अलावा 17 या 18 फरवरी को वीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमे इसका ऐलान संभव है।

इस तारीख को मिलेगा दिल्लीवासियों को नया मुख्यमंत्री?

दिल्ली के मुख्यमंत्री के बाद जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, वह है कि राजधानी में शपथग्रहण समारोह कब होगा, कई मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 18 से 20 फरवरी के बीच दिल्ली में शपथग्रहन मुमकिन है, साथ ही इस समारोह में बीजेपी के बड़े दिग्गजों के आने की उम्मीद है, यही वजह है कि शपथग्रहण में थोड़ा समय लग रहा है।

Delhi CM Face तीन चेहरे रेस में सबसे आगे

दिल्ली में नए सीएम को लेकर कई नामों की चर्चाएं काफी तेज है, लेकिन जो Delhi CM Face की रेस तीन नेता सबसे आगे है, वह प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता और मोहन सिंह विष्ट, इस रेस में प्रवेश वर्मा सबसे आगे है, कारण ये कि उन्होंने नई दिल्ली विधानसभी सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो वह 2 बार विधायक और 2 बार सांसद रह चुके है। वहीं रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी है, लेकिन दिल्ली में उनकी काफी अच्छी पकड़ है। तीसरे नाम की बात करें तो, वह है मोहन सिंह विष्ट दरअसल बिष्ट 6 बार से विधायक हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली में इन तीनों में से ही कोई एक सीएम बनता है या फिर बीजेपी एक बार फिर चौकाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026