---Advertisement---

Delhi Police Traffic Advisory: सावधान! दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक्शन मोड में आई दिल्ली ट्रैफिक पुलिस; इन रास्तों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एकएडवाइजरी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 19, 2025 3:39 अपराह्न

Delhi Police Traffic Advisory
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली को कुछ घंटों बाद अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है, जिसके लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है, बता दें कि बीजेपी इस समारोह को भव्य बनाने में लगी हुई है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरूस्त की गई है, गौरतलब है कि इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दिया है, चलिए आपको बताते है कि यानि 20 फरवरी को दिल्ली के किन रास्तों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले क्या बोले DCP ट्रैफिक पुलिस

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रैफिक व्यवस्था पर डीसीपी ट्रैफिक, सौरभ चंद्रा ने कहा कि “कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

हमने अपने ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हमने शहर में किए गए डायवर्जन के बारे में जानकारी जारी की है”।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले Delhi Police Traffic Advisory को लेकर बड़ा अपडेट

गौरतलब है कि दिल्ली में कल यानि 20 फरवरी को दिल्लीवासियों को उनका नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। इसी बीच Delhi Police Traffic Advisory जारी कर दी गई है। जारी एडवाइजरी के अनुसार नई दिल्ली के राम लीला मैदान में शपथ समारोह में कई वीवीआईपी,

वीआईपी शामिल होंगे और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की भी उम्मीद है। इस आयोजन के दौरान यातायात को प्रबंधित करने के लिए कुछ परिवर्तन और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

दिल्ली के इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन

जारी एडवाइजरी के अनुसार “20.02.2025 को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निम्नलिखित सड़कों और आसपास के क्षेत्रों पर यातायात विनियमन, डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, बीएसजेड मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग, अरुणा आसिफ अली रोड, मिंटो रोड से राउंड अबाउट कमला मार्केट से हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट, अजमेरी गेट से राउंड अबाउट कमला मार्केट शामिल है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026