---Advertisement---

Sanatan Dharam Row: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई ने DMK की नई फुल फॉर्म बताई, बोले- ‘डीएमके मतलब डेंगू-मलेरिया और कोसू’

Sanatan Dharam Row: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई ने डीएमके पर हमला बोला है। अन्नामलाई ने एक वीडियो जारी कर DMK की नई फुल फॉर्म बताई

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 7, 2023 6:37 अपराह्न

K. Annamalai
Follow Us
---Advertisement---

Sanatan Dharam Row: DMK नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के विवादित बयान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के.अन्नामलाई (K.Annamalai) ने अब DMK की नई फुल फॉर्म बताई है।

‘डीएमके मतलब डेंगू-मलेरिया और कोसू’

एक वीडिया जारी कर उन्होंने उदयनिधि के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की है। लेकिन, असल मायनों में तो यही मच्छर हैं। उन्होंने कहा कि DMK सनातन धर्म को डेंगू बता रही है, लेकिन DMK का मतलब ही है-डेंगू, मलेरिया और कोसू (मच्छर)। ये खुद भी डेंगू और मलेरिया के समान हैं।

जनता समझ चुकी है DMK का नाटक’

उन्होंने आगे कहा कि वे डीएमके का पूरा नाटक जानते हैं। अभी तो ये लोग सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, चुनाव आते-आते ये सनातनी बन जाएंगे और वोट के लिए कुछ भी कर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इनका ये नाटक अब ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। क्योंकि जनता इनके इरादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब DMK को खत्म करने की जरूरत है। ये सब देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस और पूरा विपक्ष इनका साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में DMK का सफाया होने जा रहा है।

उदयनिधि ने सनातन धर्म पर दिया था बयान

बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार (3 सितंबर) को उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय की अवधारणा के साथ असंगत है और इसे “खत्म” कर दिया जाना चाहिए। उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के समान बताया था, जिसकी BJP नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी। उदयनिधि ने कहा था, “सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है। इसलिए इसका विरोध करने के बजाय इसे खत्म कर देना चाहिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal

फ़रवरी 27, 2026

AI Summit 2026

फ़रवरी 26, 2026

Nitesh Rane

फ़रवरी 25, 2026

Keralam

फ़रवरी 24, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 24, 2026