---Advertisement---

बिजनेस के बाद अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे Elon Musk, नई पार्टी से कैसे बढ़ सकती है Donald Trump की टेंशन; जानें पूरी डिटेल

Elon Musk द्वारा नई पार्टी के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि मस्क की नई पार्टी 2026 के मिड-टर्म चुनावों में भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 6, 2025 11:05 पूर्वाह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” को लेकर तनातनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच दोस्ती दुश्मनी में तब्दील हो गई है। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही Elon Musk ने चेतावनी दी थी, कि अगर बिल लागू होता है, तो वह एक नई पार्टी बनाएंगे। वहीं अब टेस्ला मालिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर कर दिया है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मस्क के ऐलान के डोनाल्ड ट्रंप क्या एक्शन लेते है, क्योंकि ट्रंप ने कहां था कि एलन मस्क को साउथ अफ्रीका वापस चला जाना चाहिए।

Elon Musk ने नई पार्टी का किया ऐलान

दरअसल Elon Musk ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “2 से 1 के अनुपात में, आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और आपको यह मिल जाएगी! जब हमारे देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया बनाने की बात आती है, तो हम एक पार्टी प्रणाली में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं।

आज, अमेरिका पार्टी आपको आपकी आज़ादी वापस दिलाने के लिए बनाई गई है। यह पूछने का सबसे सही समय है कि क्या आप दो-पक्षीय (कुछ लोग इसे एक-पक्षीय कहते हैं) प्रणाली से स्वतंत्रता चाहते हैं! क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए”? माना जा रहा है कि Elon Musk के इस ऐलान के बाद Donald Trump की टेंशन बढ़ सकती है।

नई पार्टी से कैसे बढ़ सकती है Donald Trump की टेंशन

गौरतलब है कि Elon Musk द्वारा नई पार्टी के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि मस्क की नई पार्टी 2026 के मिड-टर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है, हालांकि अभी तक मस्क ने अपनी नई पार्टी के विस्तृत एजेंडे का खुलासा नहीं किया है। माना तो यह भी जा रहा है कि Donald Trump मस्क की कंपनी को मिलने वाली सारी सरकारी सब्सिडी बंद कर सकते है। यहां तक की ट्रंप ने टेस्ला मालिक को साउथ अफ्रीका तक जाने के लिए कह दिया था। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि डोनाल्ड ट्रंप का अगला कदम क्या होताा है, क्योंकि उन्होंने पहले कि मस्क को इसे लेकर चेता दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026