---Advertisement---

Maharashtra में महायुति या महाविकास अघाड़ी? Jharkhand में क्या JMM की होगी वापसी! यूपी उपचुनाव में कौन चौंकेगा; जानें क्या है Exit Poll का अंदेशा

Exit Poll: झारखंड, महाराष्ट्र और यूपी उपचुनाव का एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। जिसके बाद से एक फिर सियासी पारा बढ़ गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 21, 2024 12:48 पूर्वाह्न

Exit Poll
Follow Us
---Advertisement---

Exit Poll: महाराष्ट्र, झारखंड समेत देश के कई सीटों पर मतदान संपन्न हो गए है। वहीं अब इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वहीं इससे पहले कई न्यूज चैनलों ने अपना एग्जिट पोल जारी कर एक बार फिर सियासी पारा बढ़ा दिया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र के अंदर सीधा मुकाबला महायुति और महाअघाड़ी के बीच हो रहा है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हेमंत सोरेन इस बार अपनी कुर्सी बचा पाएंगे या फिर बीजेपी सत्ता में काबिज हो जाएगी। इसके अलावा यूपी उपचुनाव में लिए 9 सीटों पर मतदान हुआ है, वहीं इसके नतीजें भी 23 नवंबर को आएंगे। बता दें कि UP उपचुनाव के नतीजों पर भी सबकी नजरे टिकी हुई है। चलिए आपको इस लेख के माध्यम एक- एक राज्य का Exit Poll बताते है।

Maharashtra में क्या है Exit Poll का अंदेशा

मालूम हो कि महाराष्ट्र में इस बार सीधा मुकाबला महायुति( बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) और महा विकास अघाड़ी ( शिवसेना -यूबीटी), (NCP-SCP), (कांग्रेस) के बीच हो रहा है। वहीं अगर Exit Poll एजेंसियों के एग्जिट पोल की बात करें तो लगभग सभी एजेंसियां महायुति को पूर्ण बहुमत देती हुई नजर आ रही है।

एग्जिट पोलमहायुतिमहा विकास अघाड़ीअन्य
मैट्रिज़150-170110-1308-10
पोल डायरी122-18669- 12112-29
चाणक्य स्‍ट्रैटिटीज152-160130-1388-10
पीपल्स पल्स175-19585-1127-12
रिपब्लिक137-157126-1462-8
पी मार्क137-157126-1462-8
आंकड़ों के अनुसार

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन करने के लिए 145 जीतना ना अनिवार्य है। यानि बहुमत का आंकड़ा 145 है। हालांकि यह एक Exit Poll है।

Exit Poll- क्या Jharkhand में JMM की होगी वापसी

एजेंसियों द्वारा झारखंड का भी Exit Poll जारी कर दिया गया है। ज्यादातर चैनलों द्वारा जारी एग्जिट पोल में कड़ी टक्कर देखी जा रही है। चलिए आपको बताते है झारखंड Exit Poll में किसको बहुमत मिल रही है।

एग्जिट पोलबीजेपीजेएमएमअन्य
एक्सिस माय इंडिया25536
मैट्रिज़42-4725-301-4
पीपल्स पल्स44-5325-375-9
सी वोटर्स362619
चाणक्य45-5035-383-5
भास्कर रिपोटर्स पोल37-4036-390-2
आंकड़ों के अनुसार

बता दें कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 42 सीटों की आवश्यकता होगी। हालांकि यह महज एक एग्जिट पोल है, असली नतीजें तो 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

यूपी उपचुनाव में कौन चौंकेगा?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुल 9 सीटों पर उपचुनाव हुए जिसमे मीरापुर, खैर समेत कई विधानसभा शामिल है। इन 9 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हुई थी। कई जगहों पर एसपी- बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबरे सामने आई थी। हालांकि प्रशासन द्वारा इसे नियंत्रित कर लिया गया था। वहीं यूपी उपचुनाव के Exit Poll के अनुसार बीजेपी को बढ़त दिख रहा है। मैट्रिज़ के अनुसार 9 सीटों में से बीजेपी को 7 सीट मिल सकती है वही समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिल सकती है। वहीं जेवीसी एग्जिट पोल एजेंसी के मुताबिक बीजेपी को 6 सीटे और समाजवादी पार्टी को 3 सीटें मिल सकती है। हालांकि यह एक महज एक एग्जिट पोल है। असली नतीजे तो 23 नवंबर को ही आएंगे। जिसके लिए हमेशा थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026