---Advertisement---

Exit Poll: क्या 2024 में भी चला मोदी मैजिक? जानें एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को किन राज्यों में फायदा और नुकसान हुआ

Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही कई न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 1, 2024 10:44 अपराह्न

Exit Poll
Follow Us
---Advertisement---

Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही कई न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के असल नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे। लगभग सभी न्यूज चैनल एनडीए की सरकार बनते दिखा रहे है। चलिए आज इस लेख के माध्यम से बताते है कि कौन से न्यूज चैनल एनडीए और इंडिया गठबंधन को कितनी सीटे दे रहे है। वहीं इस बार बीजेपी को किस राज्यों में नुकसान हुआ है और किन राज्यों में फायदा हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी मोदी मैजिक चला है।

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त

●आजतक माय इंडिया एक्सिस की बात करें तो उनके एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को (361-404) सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इंडिया गठबंधन को (131 -166) मिलने का अनुमान जताया है।

●एबीपी न्यूज-सी वोटर ने एनडीए (353-383) सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

●टाइम्स नाउ-ईटीजी एनडीए-358 इंडिया ब्लॉक-152 अन्य-33

●इंडिया टीवी-सीएनएक्स- एनडीए-371-401 इंडिया ब्लॉक-109-139 अन्य-28-38

●दैनिक भास्कर- एनडीए-285-350 इंडिया ब्लॉक-145-201 अन्य-33-49

●इंडिया न्यूज़-डी-डायनामिक्स एनडीए-371 इंडिया ब्लॉक- 125; अन्य-47

●जन की बात- एनडीए 362-392 इंडिया ब्लॉक- 141-161 अन्य-10-20

●रिपब्लिक भारत-मैट्रिज़- एनडीए-353-368 इंडिया ब्लॉक-118-133 अन्य-43-48

●रिपब्लिक टीवी-पी मार्क- एनडीए-359 इंडिया ब्लॉक-154 अन्य-30

इन जगहों पर एनडीए को हो सकता है नुकसान

अगर एग्जिट पोल पर गौर करें तो इस बार बीजेपी को कई राज्यों में नुकसान होता दिख रहा है। वहीं इससे इंडिया गठबंधन को फायदा मिल रहा है। बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान बिहार में होता दिख रहा है। इसके अलावा बीजेपी को 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले महराष्ट्र में भी सीटों का नुकसान देखने के मिल सकता है। इसके अलावा कई एग्जिट पोल यूपी में नुकसान होता दिखाया है।

इन जगहों पर एनडीए को हो सकता है फायदा

सबसे ज्यादा फायदा एनडीए और बीजेपी को पश्चिम बंगाल में होता दिखा रहा है एग्जिट पोल के अनुसार इस बार मौजूदा सरकार टीएमसी और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं बीजेपी को साउथ में भी फायदा मिलता दिख रहा है जिसमें, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026