---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा में सियासी उठा पटक के बीच सीएम सैनी का बड़ा बयान, कहा ‘राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट..’, जानें डिटेल

Haryana News: हरियाणा में सियासी उठा-पटक के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक बड़ा बयान सामने आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 11, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Haryana News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा में सियासी उठा-पटक के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक बड़ा बयान सामने आया है। गौरतलब है कि हरियाणा में सैनी सरकार पर लगातार खतरा बना हुआ है। जेजेपी और कांग्रेस राज्य के गवर्नर से लगातार फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर रहे है। वहीं इससे पहले जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी। मालूम हो कि 3 निर्दलीय विधायकों ने हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। जिसके बाद से हरियाणा की सियासत में भूचाल आया हुआ है। कांग्रेस और जेजेपी की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि सरकार अल्पमत में है। हालांकि बीजेपी ने इसे सिरे से नकार दिया है और उन्होंने दावा किया है कि उनके पास कुल 47 विधायक है।

नायब सैनी ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि “राज्यपाल ने लिखित में देने को कहा है कि हम फ्लोर टेस्ट चाहते हैं क्योंकि विपक्ष का दावा है कि सरकार अल्पमत में है। अभी एक महीने पहले ही हमें विश्वास मत मिला है। वे हमेशा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें कहते है क्योंकि कांग्रेस कहीं नहीं बची, उनकी भ्रष्ट नीतियों के कारण लोग उन पर भरोसा नहीं करते है”।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सैनी ने आगे कहा कि “पीएम मोदी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार पीएम बनाने के लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर व्यक्ति से मिलेंगे। जब नरेंद्र मोदी पीएम बने तो उन्होंने दिल्ली से 1 रुपया भेजा तो डबल इंजन सरकार ने इसे 1.25 रुपये कर दिया जिससे लोगों को फायदा हुआ। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाई है और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया है और इन 10 सालों में बहुत कुछ काम किया गया है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026