---Advertisement---

‘Nishant Kumar बहुत हाई हो गए..,’ JDU की बैठक में नीतीश कुमार के बेटे की सुस्त अदा देख IYC ने लिए मजे, सुर्खियों में वायरल वीडियो

Nishant Kumar से जुड़ा एक वायरल वीडियो यूथ कांग्रेस की ओर से साझा किया गया है। वायरल वीडियो में निशांत कुमार को हाई लेवल मीटिंग के दौरान सुस्त दर्शाया गया है जिसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 9, 2026 3:56 अपराह्न

Nishant Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nishant Kumar: अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रमों की भूमि रही बिहार में किसके सिर ताज सजेगा इस पर सबकी नजरें हैं। दावेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है। इसी बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रियता लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। निशांत कुमार ने आधिकारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ले ली है।

नीतीश कुमार के बेटे अब सक्रिय राजनीति रूपी नैया पर सवार हो गए हैं। इसी दौरान निशांत कुमार से जुड़ा एक वायरल वीडियो सुर्खियों में है जिसे साझा करते हुए यूथ कांग्रेस ने तंज कसा है। वायरल वीडियो में निशांत कुमार के सुस्त अंदाज की चर्चा हो रही है। आइए हम भी इसके बारे में बताने की कोशिश करते हैं।

नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar पर यूथ कांग्रेस का करारा तंज!

इंडियन यूथ कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो में निशांत कुमार किसी बैठक का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं।

कथित रूप से ये बैठक जेडीयू नेताओं की है जिसमें निशांत कुमार भी मौजूद हैं। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे थोड़ा सुस्त नजर आ रहे हैं। इसको साझा करते हुए यूथ कांग्रेस ने तंज कसा है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि “हाई लेवल मीटिंग में निशांत कुमार बहुत हाई हो गए।” साथ ही उन्हें इस अवस्था में बिहार के युवाओं का भविष्य तय करने वाला बताया गया है। इसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

बिहार की राजनीति में सक्रिय हुए निशांत कुमार!

जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार बिहार की राजनीति में पूर्णत: सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में आज निशांत कुमार ने पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंच कर अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ पुरानी यादों का जिक्र किया। बिहार पॉलिटिक्स में आधिकारिक रूप से एंट्री मार चुके निशांत कुमार ने कहा कि वे प्रदेश के सभी जिलों की यात्रा करने का विचार कर रहे हैं।

निशांत जल्द बिहार भ्रमण की शुरुआत कर धरातल पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में काम कर सकते हैं। फिलहाल सबकी नजरें नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सूबे के नए सीएम चयन पर टिकीं हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद नई सरकार में निशांत कुमार की भूमिका क्या होती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026