---Advertisement---

India Alliance Meeting: मुंबई में सीट शेयरिंग को लेकर केजरीवाल ने कही ये बात, अखिलेश और तेजस्वी ने भरी जीत की हुंकार

India Alliance Meeting: मुंबई में 1 सितंबर को आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन के बैठक को लेकर चर्चे जोरों पर हैं। इसको लेकर विपक्ष के अनेक दल विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बैनर तले मुंबई में जुटे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 1, 2023 11:44 पूर्वाह्न

India Alliance Meeting
Follow Us
---Advertisement---

India Alliance Meeting: मुंबई में 1 सितंबर को आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन के बैठक को लेकर चर्चे जोरों पर हैं। इसको लेकर विपक्ष के अनेक दल विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) (India Alliance) के बैनर तले मुंबई में जुटे हैं। खबर है कि मीटिंग में सीट शेयरिंग से लेकर संयोजक के चेहरे जैसे गंभीर मसलों पर चर्चा होनी है। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गठबंधन देश के विभिन्न हिस्सों में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला तैयार करे।

वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव भी इस मीटिंग में नजर आए और कहा कि सबको अपना इगो भूलकर एनडीए को सत्ता से हटाने के लिए काम करना होगा। बता दें कि इस गठबंधन में अब तक 28 दलों के नेताओं के शामिल होने की खबर है।

मीटिंग बहुत अच्छी रही

मुंबई में आयोजित होने वाली इस मीटिंग में देश के विभिन्न राजनितीक दल शामिल हैं। इसमें मुंबई की स्थानिय पार्टी और बाला साहेब ठाकरे के उत्तराधिकार का दावा करने वाली शिवशेना भी है। उद्धव गुट की ओर से मीटिंग में शामिल हुए महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे से जब मीडिया ने मीटिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मीटिंग बहुत अच्छी रही है।

कारवां चलता जाएगा और जीत का परचम लहराएगा

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की तीसरी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने (X) एक्स पोस्ट के जरिए कहा है “INDIA कारवां है हर एक उसका जो दिल से चाहे देश को, ये चलता जाएग, बढ़ता जाएगा, जीत का परचम लहराएगा”। इस पोस्ट के कई सियासी मायने भी बताए जा रहे हैं। बता दें कि अखिलेश यादव शुरु से ही गठबंधन के पक्ष में रहे थे और पटना के पहली मीटिंग से ही इसका हिस्सा हैं।

विजय हम भारत के लोगों की होगी

मुंबई के इस मीटिंग में बिहार से राजद सुप्रीमो लालू यादव व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं। इस दौरान तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “जनता की पुकार पर हम सभी एक साथ इकठ्ठे हुए है। जनता के सामने हम समसामायिक मुद्दों को लेकर खड़े है। विजय हम भारत के लोगों की होगी”। इस मीटिंग के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा के पूजन-दर्शन भी किए।

ऐतिहासिक हो सकता है गठबंधन

मुंबई में हो रही इस मीटिंग पर देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं। इसको लेकर कहा जा रहा है कि यदि गठबंधन अपने मकसद में कामयाब रहा और एनडीए को सत्ता से बाहर कर पाया तो ये भारतीय राजनिती के लिए ऐतिहासिक होगा। लंबे अरसों बाद इस तरह के विपक्षी गठबंधन को देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026