---Advertisement---

INDIA Ranchi Rally: रांची में दहाड़े संजय सिंह, बोले BJP का स्लोगन 400 पार फर्जी, कहा-‘तड़ी पार-तड़ी पार’

INDIA Ranchi Rally: रांची में आज इंडिया गठबंधन की रैली में आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 21, 2024 4:51 अपराह्न

Sanjay Singh
Follow Us
---Advertisement---

INDIA Ranchi Rally: लोकसभा चुनाव Lokshabha Elections 2024 19 अप्रैल से शुरु हो चुके हैं। इस बार ये सात चरणों में संपन्न किए जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव के लिए अब वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। जिसे देखते हुए राजनैतिक दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

इस बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन ने आज झारखंड के रांची में महारैली की। जिसमें विपक्ष के बड़े नेता मौजूद रहे और भाजपा पर हमला करते हुए नजर आए। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और BJP के स्लोगन 400 पार को फर्जी बताया। इतना ही नहीं उन्होंने इस बार भाजपा पर ‘तड़ी पार-तड़ी पार’ कहते हुए हमला किया।

INDIA Ranchi Rally में आप नेता संजय सिंह ने साधा निशाना

संजय सिंह ने रैली में कहा कि, ”इंडिया गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और मोदी जी अडानी के लिए काम करेंगे…भाजपा ने बंगाल में ‘400 पार’, ‘200 पार’, दिल्ली में ’35 पार’, झारखंड में ’65 पार’ जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। .. ‘400 पार’ का नारा फ़र्ज़ी है। इस बार आपको उन्हें ‘ताड़ी पार, ताड़ी पार’ कहना चाहिए,”।

तानाशाही का लगाया आरोप

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “भाजपा सभी नेताओं को जेल में डालकर तानाशाही दिखा रहे हैं। हेमंत सोरेन के साथ भी ऐसा ही किया।” इस तरह आप सांसद संजय सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026