---Advertisement---

J-K में PM Modi संभालेंगे BJP के चुनावी प्रचार की कमान, 4 दशक बाद Doda पहुंचेगा देश का कोई पीएम; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) समेत अन्य कुछ स्थावीय पार्टियां हिस्सा ले रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 14, 2024 10:38 पूर्वाह्न

Jammu Kashmir Assembly Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) समेत अन्य कुछ स्थावीय पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। इस विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे सभी राजनीतिक दल चुनावी परिणाम को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इसी क्रम में प्रचार-प्रसार का काम जोरों से चल रहा है।

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी इस चुनावी समर को लेकर कमर कस चुकी है और आज इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) BJP के चुनावी प्रचार की कमान संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर में 12:30 बजे के करीब डोडा पहुंचेंगे और वहीं रैली कर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर (Doda) दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि लगभग 42 वर्ष बाद देश का कोई प्रधानमंत्री डोडा जाने वाला है। (Jammu Kashmir Assembly Election 2024)

PM Modi संभालेंगे प्रचार की कमान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में BJP के लिए चल रहे चुनावी प्रचार-प्रसार अभियान की कमान आज PM Modi संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज दोपहर 12:30 बजे तक डोडा पहुंचेंगे जहां वो रैली कर चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की ये रैली डोडा जिले में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इस रैली के माध्यम से पीएम चिनाब घाटी के तीन जिलों रामबन, डोडा और किश्तवाड़ की 8 विधानसभा सीटों को साधेंगे और बीजेपी उम्मीदवारों के लिए समर्थन की अपील करेंगे।

4 दशक बाद Doda पहुंचेगा देश का कोई PM

पीएम मोदी की ये चुनावी रैली बेहद ऐतिहासिक है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि 4 दशक बाद देश का कोई पीएम डोडा जिले का दौरा करेगा। इससे पहले 1982 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने डोडा जिले का दौरा किया था। ऐसे में दशकों बाद डोडा जिले में होने वाला पीएम का ये दौरा बेहद खास है और इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डोडा-किश्तवाड़ के इलाकों में सुरक्षाबलों ने आयोजन स्थल के आसपास मल्टी-लेयर सुरक्षा तैनात की है।

तीन चरण में होगा चुनाव

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में होगा। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई शेड्यूल के मुताबिक पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर, तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। वहीं 8 अक्टूबर को मतगणना कर चुनावी नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026