---Advertisement---

जाप प्रमुख Pappu Yadav का काफिला हुआ हादसे का शिकार, गाड़ियों के परखच्चे उड़ते हुए 9 लोग घायल

 Pappu Yadav: बिहार के दिग्गज नेता और जाप प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार रात हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पप्पू यादव की गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। हालांकि पप्पू यादव को ज्यादा चोट नहीं आई है। बताया जा रहा कि यह घटना देर रात ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 14, 2023 10:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

 Pappu Yadav: बिहार के दिग्गज नेता और जाप प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार रात हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पप्पू यादव की गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। हालांकि पप्पू यादव को ज्यादा चोट नहीं आई है। बताया जा रहा कि यह घटना देर रात ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवां गांव के पास हुई।

शादी में शामिल होने जा रहे थे पप्पू यादव

सोमवार रात को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी देर रात उनका काफिला हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 9 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पप्पू यादव छपरा में हुए मांझी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। पीड़ित परिवार से मिलकर वापस आते समय यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये भी पढ़ेंःBageshwar Dham:आचार्य बालकृष्ण के साथ हिमालय में दिखे महंत धीरेंद्र, बोले- ’13 से 19 फरवरी तक होगा एक महायज्ञ’

जाप सुप्रीमो को आई हल्की चोट

इस घटना में बताया जा रहा है कि 9 समर्थकों को गंभीर चोट आई है। वहीं पप्पू यादव भी इस हादसे में बाल- बाल बच गए। घटना में उनके साथ ही चल रही तीन गाडियां आपस में टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। इस घटना के बात घायल लोगों को भोजपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक ट्रक के ओवरटेक करने के कारण हुई। जाप प्रमुख पप्पू यादव का कहना है कि मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि एक बड़ी दुर्घटना से आज बच गया। ट्रक ड्राइवर की गलती के कारण यह घटना हुई। पप्पू यादव ने बताया कि इस दुर्घटना में उनके 9 समर्थक घायल हुए हैं। इसमें उनके पार्टी के जिला अध्यक्ष और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता हैं।

ये भी पढ़ेंः Gautam Adani मामले पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भारत की अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा है कोई असर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026