---Advertisement---

Jharkhand News: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा कदम, महिलाओं को हर महीने मिलेगी 2500 रूपये की धनराशि, देखें योग्ता

Jharkhand News: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 17, 2026 4:45 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन से जुड़े खर्चों में सहायता देना है। राज्य सरकार का कहना है कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत हर साल महीलाओं के खाते में 30000 रूपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। जो अपने आप में एक अच्छी खासी रकम है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

  • झारखंड की निवासी।
  • 18 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम आयु।
  • आधार से जुड़ा सिंगल बैंक खाता।
  • जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं है वो भी इस योजना का लाभ दिसंबर -2024 तक उठा सकती है। लेकिन उसके बाद बैंक खाता को आधार से जुड़वाना जरूरी है।
  • झारखंड राज्य के राशन कार्डधारी परिवार-हरा राशन कार्ड।
  • पला राशन कार्ड( अत्योदय अन्न योजना)।
  • गुलाबी राशन कार्ड ( पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड)।
  • सफेद राशन कार्ड ( K-Oil राशन कार्ड)।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

  • आयकर अदा करने वाले परिवार, नोट- परिवार से तात्पर्य है- पत्ति/पत्नी, नाबालिग बच्चे, दिव्यांग बच्चे
  • EPF घारी आवेदक महिला
  • जिन लाभुकों को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पूर्व से प्राप्त हो रहा हो, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा
  • आवेदिका स्वयं पा उनके पति केंद्र/राज्य सरकार अथवा केंद्रीय राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विधिक निकाय, स्थानीय निकाय, शहरी निकाय तथा सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियमित / स्थायीकर्मी / संविदाकर्मी/मानदेयकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृति के उपरान्त पेंशन /पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हो
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद /विधायक हो

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP Election 2027

सितम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 September 2026

सितम्बर 3, 2026

Lucknow News

सितम्बर 3, 2026

Faiz Saifi

सितम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 3, 2026

Bullet Train

सितम्बर 3, 2026