Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार का महत्वपूर्ण कदम, जमशेदपुर में बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’, जानें सबकुछ

Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार ने सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार जमशेदपुर में ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।

इस संस्थान का उद्देश्य वाहन चालकों को बेहतर प्रशिक्षण देना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। बता दें कि आज झारखंड सरकार के परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच MoU साइन होगा। इसकी जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है। बता दें कि सरकार की तरफ से युवाओं के रोजगार के लिए कई जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा कदम

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग में, जमशेदपुर में बनने वाले ‘इंस्टीट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’ (IDTR),

झारखंड सरकार के परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच MoU साइन करने के कार्यक्रम में हम शामिल हुए। इस मौके पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार”।

झारखंड सरकार ने दी अहम जानकारी

दी जानकारी के अनुसार इसमें 50 बेडेड बॉयज हॉस्टल, 25 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक ट्रैक्स, ड्राइविंग सिम्युलेटर, फर्स्ट एड ट्रेनिंग, एक्सीडेंट रिस्पॉन्स ट्रेनिंग और नाइट ड्राइविंग ट्रेनिंग मिलेगी। इसे टाटा मोटर्स द्वारा ऑपरेट और सरकार द्वारा संचालित किया जाएगा।

दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में टाटा मोटर्स के साथ हुई बातचीत के बाद, मार्च 2026 में झारखंड कैबिनेट से इसे मंज़ूरी मिली। PPP मोड के तहत, यह संस्थान टाटा मोटर्स के साथ मिलकर चलाया जाएगा। यह संस्थान 11.88 एकड़ ज़मीन पर ₹22.30 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

 

Exit mobile version