Jharkhand News: गुवा शहीद दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने वीर सपूतों को किया शत-शत नमन, जानें सबकुछ

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में आज गुवा शहीद दिवस मनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने वीर सपूतों को नमन किया।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में आज गुवा शहीद दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर पहुंचकर वीर सपूतों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।

गुवा शहादत दिवस झारखंड के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इससे पहले भी गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने सपूतो को किया शत-शत नमन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “झारखंड की धरती हमेशा से जल, जंगल, जमीन और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की धरती रही है। गुवा गोलीकांड के शहीदों से लेकर झारखंड आंदोलन के अनगिनत वीरों तक, इस माटी के वीर-वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमारी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा की।

जिन वीर पुरुखों ने झारखंड और झारखंडियों के हक के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया, वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनकी कुर्बानी और उनका सपना सदैव जीवित रहेगा। गुवा गोलीकांड के शहीदों सहित झारखंड के सभी वीरों की शहादत को शत-शत नमन। गुवा गोलीकांड के वीर शहीद अमर रहें! झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड”!

क्या है गुवा गोलीकांड?

गुवा गोलीकांड झारखंड के आंदोलन और आदिवासी संघर्ष के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण घटना है। इस घटना में शहीद हुए लोगों की स्मृति में हर साल गुवा शहादत दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि झारखंड के वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के संघर्ष तथा बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। सरकार की ओर से भी शहीदों की स्मृति और उनके योगदान को सम्मान देने पर जोर दिया जाता रहा है।

Exit mobile version