Jharkhand News: अगर आप भी झारखंड में रहते है और एविएशन सेक्टर में करियर बनाना चाहते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल राज्य में हेमंत सोरेन सरकार तेजी से रोजगार पर कार्य कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात 12 के बाद इस कोर्स को किया जा सकता है।
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ऑफिस के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जानकारी के मुताबिक झारखण्ड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट द्वारा एयर होस्टेस/स्टेवार्ड और ग्राउंड क्रू के लिए सर्टिफिकेट & डिप्लोमा कोर्सेज कराया जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में युवाओं का सपना पूरा होगा।
हेमंत सोरेन सरकार ने दी अहम जानकारी
मुख्यमंत्री ऑफिस के एक्स हैंडल से शेयर की जानकारी के अनुसार झारखण्ड में एविएशन सेक्टर में युवाओं के लिए अवसर। झारखण्ड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट लेकर आया है एयर होस्टेस/स्टेवार्ड और ग्राउंड क्रू के लिए सर्टिफिकेट & डिप्लोमा कोर्सेज,
झारखण्ड में एविएशन सेक्टर में युवाओं के लिए अवसर…
झारखण्ड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट लेकर आया है एयर होस्टेस/स्टेवार्ड और ग्राउंड क्रू के लिए सर्टिफिकेट & डिप्लोमा कोर्सेज
योग्यता: 10+2
वेबसाइट: https://t.co/u9gsxB0Dc1
संपर्क: 9572111002
आज ही आवेदन करें और अपने सपनों को नई उड़ान दें! pic.twitter.com/EpoOczPdmd— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 15, 2026
योग्यता – 10+2, वेबसाइट: http://jharkhandaviation.inसंपर्क- 9572111002, आज ही आवेदन करें और अपने सपनों को नई उड़ान दें!
क्या है योग्ता?
रांची एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से अपने करियर को नई उड़ान दें। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ग्राउंड क्रू/हैंडलर के लिए योग्ता – 10+2 (किसी भी स्ट्रीम से), उम्र: 18-27 साल, लंबाई – कोई सीमा नहीं, यूनिफॉर्म में होने पर शरीर पर कोई टैटू, बॉडी आर्ट या निशान नहीं दिखने चाहिए।
एयर होस्टेस/स्टुअर्ड योग्यता – 10+2 पास (किसी भी स्ट्रीम से), उम्र – 18-27 साल, लंबाई – महिला 157 cm, पुरुष 170 cm, यूनिफॉर्म में कोई भी टैटू, बॉडी आर्ट और निशान नहीं दिखने चाहिए। प्रोफेशनल प्रोग्राम सर्टिफिकेट प्रोग्राम 6 महीने ₹1,00,500/, डिप्लोमा प्रोग्राम 12 महीने – ₹1,55,500।
ऐसे करें अप्लाई
- JF की वेबसाइट www.jharkhandaviation.in पर जाएं।
- ‘Notice/Events’ टैब पर जाएं।
- एप्लीकेशन फ़ॉर्म डाउनलोड करें।
- एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें और सबमिट करें।







