---Advertisement---

Jharkhand News: ‘माताओं-बहनों को शैक्षणिक, आर्थिक…’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने रक्षाबंधन ने जताई खुशी, जानें सबकुछ

Jharkhand News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2026 3:25 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सरकार ने माताओं और बहनों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के इस पर्व को समाज में आपसी स्नेह और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक बताया।

रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन सरकार ने दी अहम जानकारी

हेमंत सोरेन सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह उस अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है, जो हमारे परिवार और समाज को मजबूत बनाता है। हमारी माताओं-बहनों का सदैव स्वर्णिम इतिहास रहा है। संघर्ष करते हुए परिवार को संभालने के साथ-साथ झारखंड के निर्माण और देश के विकास में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब एक नारी पढ़ती है, आगे बढ़ती है, तो केवल उनका जीवन नहीं बदलता, बल्कि पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।

इसी विश्वास के साथ झारखंड सरकार माताओं-बहनों को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मंईयां सम्मान योजना, पलाश, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान सहित अनेक पहल हमारी माताओं-बहनों को अपने सपनों को पूरा करने, आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

झारखंड सरकार महिलाओं के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से परिवार, समाज और राज्य की प्रगति को नई दिशा मिलती है। यही वजह है कि सरकार माताओं और बहनों को आगे बढ़ाने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026