---Advertisement---

स्थानीय असंतोष के बीच क्या केरल पर थोपी जाएगी हाईकमान की पसंद? नए CM के लिए KC Venugopal को मिली बढ़त के बीच उठे सवाल; जानें

केरल में यूडीएफ को मिली बंपर जीत के बाद KC Venugopal को नए सीएम के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर वीडी सतीशन और वेणुगोपाल खेमा के बीच संघर्ष देखने को भी मिल रहा है। यही वजह है कि पार्टी के आधिकारिक ऐलान पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2026 2:57 अपराह्न

KC Venugopal
Follow Us
---Advertisement---

KC Venugopal: केरल की सियासत में पसरा धुंध अब धीरे-धीरे साफ होता नजर आ रहा है। नए सीएम फेस को लेकर छिड़ी सियासी घमासान के बीच तस्वीर कुछ ही क्षणों में साफ होने वाली है। खबरों की मानें तो केसी वेणुगोपाल सूबे के नए सीएम हो सकते हैं। केरल में यूडीएफ को एकतरफा जीत के बाद केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नाम पर चर्चा थी।

स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच केसी वेणुगोपाल को लेकर असंतोष की खबरें भी हैं। यही वजह है कि उनको मिली बढ़त पर सवाल उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या स्थानीत असंतोष के बीच केरल पर हाईकमान की पसंद थोपी जाएगी? चूकि केसी वेणुगोपाल पार्टी के संगठन महासचिव भी हैं और इस वजह से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच उनकी मजबूत पैठ मानी जाती है।

क्या केरल पर नए सीएम के रूप में थोपी जाएगी हाईकमान की पसंद?

केसी वेणुगोपाल कांग्रेस हाईकमान से कितने नजदीक हैं ये सच्चाई किसी से नहीं छिपी। संगठन महासचिव के पद पर रहते हुए वेणुगोपाल को अक्सर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं के साथ देखा जाता है। केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने व टिकट बंटवारे में केसी वेणुगोपाल की खूब चली थी। यही वजह है कि उन्हें मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में से एक माने जाने लगा।

खबरों की मानें तो केरल में कांग्रेस के 41 विधायकों ने मुख्यमंत्री के लिए केसी वेणुगोपाल को अपनी पसंद बताई है। 12 ऐसे विधायक हैं जो वीडी सतीशन और वेणुगोपाल में से केसी के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें पसंद करने वाले विधायकों की संख्या 53 पर बताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनके नाम को लेकर रोष है। केरल के वंडूर में वेणुगोपाल और विधायक अनिल कुमार के खिलाफ पोस्टर भी लगे।

अलाप्पुझा में भी वीडी सतीशन और केसी वेणुगोपाल का खेमा आमने-सामने टकरा गया। इससे इतर पहले भी केरल में टिकट बंटवारे और धन प्रबंधन को लेकर केसी वेणुगोपाल का विरोध हो चुका है। बावजूद इसके कांग्रेस हाईकमान की पसंद वेणुगोपाल को नए मुख्यमंत्री के रूप में सबसे मजबूत माना जा रहा है। यही वजह है कि स्थानीय असंतोष के बीच केरल पर आलाकमान की पसंद थोपने की बात कही जा रही है।

नए सीएम के लिए KC Venugopal को मिली बढ़त!

केरल में कांग्रेस विधायकों से मिलने के बाद पार्टी पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने मल्लिकार्जुन खड़गे को रिपोर्ट सौंपी है। इस दौरान हाईकमान को विधायकों की राय से अवगत कराया गया है। दावा किया जा रहा है कि केरल में नए सीएम के लिए केसी वेणुगोपाल की दावेदारी मजबूत है। चूकी टिकट वितरण में उनकी खूब चली थी। ऐसे में ज्यादातर कांग्रेस विधायक उनके समर्थन में है। संभव है कि जल्द ही उनके नाम की घोषणा हो। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से इस संदर्भ में जानकारी आनी बाकी है। सबकी नजरें आधिकारिक ऐलान पर टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026