---Advertisement---

‘आपकी माँ, बहन, बेटी…’ बीजेपी नेता Khushbu Sundar का उदयनिधि स्टालिन पर जोरदार तंज, जानें सबकुछ

Khushbu Sundar: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी को लेकर विवाद गहरा गया है। उदयनिधि स्टालिन के बयान से बवाल मचा हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Khushbu Sundar
Follow Us
---Advertisement---

Khushbu Sundar: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी को लेकर विवाद गहरा गया है। बीजेपी नेता और अभिनेत्री Khushbu Sundar ने नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के एक कथित विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। बता दें कि स्टालिन के एक बयान के बाद तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। वहीं अब इस मामले में बीजेपी तमिलनाडु उपाध्यक्ष खुशबु सुंदर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

बीजेपी नेता Khushbu Sundar ने उदयनिधि स्टालिन को घेरा

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन द्वारा अभिनेत्री त्रिशा को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद से ही माहौल पूरी तरह से गरमा गया था। बीते दिन तमिलनाडु पुलिस द्वारा कई घंटों हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। वहीं अब इस मामले में बीजेपी तमिलनाडु उपाध्यक्ष Khushbu Sundar ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“मुझे उम्मीद है कि जब आपकी माँ, बहन, बेटी या पत्नी को ‘आइटम’ कहा जाएगा और उनके बारे में अपमानजनक बातें कही जाएँगी, तो आप कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। अगर आप जैसे पुरुष इसी तरह की भाषा समझते हैं, तो इसे स्वीकार करना सीखिए”।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन द्वारा अभिनेत्री त्रिशा को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। इस टिप्पणी को लेकर कई राजनीतिक दलों, फिल्मी हस्तियों और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई। जिसपर बीजेपी नेता ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। एनडीटीवी से बात करते हुए Khushbu Sundar ने कहा कि “आपको  किसी महिला को सार्वजनिक मंच पर अपशब्द कहने का अधिकार किसने दिया?

और यह सिर्फ़ उदयनिधि स्टालिन की बात नहीं है, यह सभी राजनीतिक पार्टियों में होता है। अपनी बात साबित करने के लिए आप कब तक किसी महिला को अपशब्द कहते रहेंगे? एक पुरुष कितना कमज़ोर होता है जो किसी महिला के बारे में इतनी अपमानजनक बातें करता है, महिला के कंधे पर बंदूक रखकर चलाता है और कहता है कि ‘मैं ही असली मर्द हूँ’।”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 5, 2026

H-1B Visa

अगस्त 5, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 4, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 4, 2026

Punjab News

अगस्त 4, 2026

Rashifal 5 August 2026

अगस्त 4, 2026