---Advertisement---

‘मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों को जगह नहीं..’ केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju का विपक्ष पर जोरदार हमला, वीडियो शेयर कर कसा तंज

Kiren Rijiju: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष और एनडीए आमने सामने आ चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट रिवीजन किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 13, 2025 5:17 अपराह्न

Kiren Rijiju
Follow Us
---Advertisement---

Kiren Rijiju: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष और एनडीए आमने सामने आ चुकी है। मालूम हो कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट रिवीजन किया जा रहा है, जो 2003 के बाद बने वोटर कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज दिखाना पड़ रहा है, जिसका विरोध विपक्ष जमकर कर रहा है, यहां तक कि विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जहां इसकी सुनवाई हुई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगाने से मना कर दिया था। वहीं अब केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने चाणाक्य सीरियल का एक किल्प शेयर किया है। जिसमे अवैध शरणार्थियों को बसाने की बात कही जा रही है।

‘मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों को जगह नहीं – Kiren Rijiju

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “अवैध घुसपैठियों को कांग्रेस पार्टी का समर्थक देखकर मुझे यह दृश्य याद आ रहा है। 2000 साल से भी पहले हुई गलतियाँ. हम अपनी मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों को अनुमति नहीं दे सकते”।

माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री का निशाना विपक्ष की तरफ है। दरअसल बिहार में हो रहे है वोटर लिस्ट रिवीजन का विपक्ष पूरी तरह से विरोध कर रहा है, हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से इसपर लगातार काम जारी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बड़ी संख्या में बिहार के वोटर लिस्ट में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम शामिल है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

अवैध प्रवासियों को लेकर सरकार और विपक्ष में छिड़ी जंग

अगर हालिया घटनाक्रम की बात करें तो 1971 और उसके बाद भी बड़ी संख्या में बांग्लादेश से भारत में आकर लोग बस गए। वहीं अगर बाग्लादेश के हिंदुओं की बात करे तो लगातार उनपर अत्याचार हो रहा है। इसके अलावा अवैध प्रवासी कब्जा करके सड़कों पर बैठे हुए है। सरकारी जगहों पर टेंट लगाकर बड़ी संख्या में रह हे। चुनाव आयोग के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, राज्य में घर-घर जाकर किए गए सर्वे के दौरान बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) को बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिले हैं, जो नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों से अवैध रूप से भारत आए हैं और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की कोशिश कर रहे थे, जो एक चिंता का विषय है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026