---Advertisement---

चाचा भतीजा आमने सामने, महागठबंधन में शामिल होंगे Pashupati Paras! क्या बदल जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा समीकरण? जानें सबकुछ

Pashupati Paras: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो रही है, वैसे-वैसे पार्टियों का भी समीकरण लगातार बदल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 6, 2025 12:19 अपराह्न

Pashupati Paras
Follow Us
---Advertisement---

Pashupati Paras: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो रही है, वैसे-वैसे पार्टियों का भी समीकरण लगातार बदल रहा है। अब खबर सामने आ रही है, कि Chirag Paswan के चाचा Pashupati Paras महागठबंधन में शामिल हो सकते है। बताते चले कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख 3 जुलाई को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पशुपति पारस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ने की घोषणा की थी। वहीं बीते दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर पशुपति पारस के घर पहुंचे थे। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि RLJP प्रमुख जल्द महागठबंधन में शामिल हो सकते है।

क्या महागठबंधन में शामिल होंगे Pashupati Paras?

बता दें कि बीते दिन Pashupati Paras से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि “हम सभी सकारात्मक हैं। पशुपति कुमार पारस ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। जिस तरह से पूरा प्रकरण सामने आया है, उसे बिहार की जनता ने देखा है।

मैंने पशुपति कुमार पारस के प्रस्ताव को महागठबंधन के अन्य दलों तक पहुंचा दिया है”। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद से यह तो साफ हो गया है कि जल्द पशुपति पारस महागठबंधन का दामन जल्द थाम सकते है। माना जा रहा है कि इससे बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान और एनडीए की टेंशन बढ़ सकती है।

महागठबंधन में शामिल होने के बाद क्या बिहार विधानसभा चुनाव का बदल जाएगा समीकरण

राजनीतिक विशेषज्ञों का माने तो अगर Pashupati Paras महागठबंधन में शामिल होते है, तो यह चिराग पासवान के वोटबैंक में सीधी सेंध होगी। यानि एनडीए के साथ चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसके अलावा खबर तो यह भी आ रही है कि हेमंत सोरेन भी महागठबंधन में शामिल हो सकते है, जिससे झारखंड से लगे क्षेत्रों में महागठबंधन को मजबूत आधार दे सकती है। यानि यह साफ है कि इस बार का चुनाव एनडीए के लिए आसान नहीं होने वाले है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026