---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे के राम, शिव बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पलटवार, जानें डिटेल

Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी, कांग्रेस और खड़गे पर जमकर हमलावर नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 2, 2024 1:29 अपराह्न | Updated: मई 2, 2024 2:13 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: जैसे जैसे Lok Sabha Election 2024 के तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमलावर नजर आ रही है। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। तीसरे फेज का मतदान 7 मई को होना है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक विवादित बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी, कांग्रेस और खड़गे पर जमकर हमलावर नजर आ रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया था विवादित बयान

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि “हमारे कैंडिडेट का नाम शिव है, यह राम का मुकाबला कर सकता है”। इस बयान के बाद से बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खड़गे के राम, शिव वाले विवादित बयान पर योगी आदित्यानाथ ने कहा कि भगवान “राम और शिव अलग नहीं हैं। भगवान राम ने स्वयं भगवान शिव की पूजा की थी। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। कांग्रेस की हकीकत सामने आ रही है। भारत की सनातन परंपरा का अपमान करना, उसे बदनाम करना, भारत की आस्था से खिलवाड़ करना कांग्रेस की प्रवृत्ति है और कांग्रेस अध्यक्ष अपने भाषणों में यही बात कह रहे हैं। उनका यह बयान बेहद निंदनीय है”।

बांटो और राज करो कांग्रेस की प्रवृत्ति

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “बांटो और राज करो कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। कांग्रेस हर मुद्दे पर अंग्रेजों की विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभाजित किया। हार की हताशा कांग्रेस सनातन का अपमान कर निकाल रही है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026