---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पीएम मोदी का तंज कहा ‘मुस्लिम लीग की सोच को’…, जानें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने आज यूपी के सहरानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2024 4:15 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने आज यूपी के सहरानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आपको बता दें कि 5 अप्रैल 2024 को Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। जनसभा के दौरान मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का छाप बताया। बता दें कि रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद थे।

मुस्लिम लीग की सोच को दर्शाता है

पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि “कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया, वह उसी सोच को दर्शाता है जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह से मुस्लिम लीग की छाप है और बाकी हिस्से पर घोषणापत्र में वामपंथियों का वर्चस्व है”। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है। हमारी सोच है कि सरकारी योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्यक्ति तक पहुंचे।

पीएम मोदी का एक सप्ताह में दूसरा यूपी दौरा

आपको बता दें कि 1 सप्ताह के अंदर पीएम मोदी का यह यूपी का दूसरा दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी ने मेरठ में एक जनसभा को संबोधित किया था। मालूम को कि पश्चिम यूपी की आठ सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार बीजेपी ने अब बार 400 पार का नारा दिया है। जिसे देखते हुए पीएम मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है और कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साध रहे है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026