---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में घिरी BJP, Rahul Gandhi के साथ पूर्व CM अखिलेश ने भी साधा निशाना; जानें डिटेल

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों लोकसभा चुनाव की धूम है। इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी पूरी उर्जा के साथ प्रसार-प्रचार में जुटे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 10, 2024 3:18 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों लोकसभा चुनाव की धूम है। इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी पूरी उर्जा के साथ प्रसार-प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में आज यूपी के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में विपक्षी गठबंधन की ओर से एक रैली आयोजित की गई। कन्नौज में आयोजित की गई इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव व संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ी हार मिलने जा रही है। वहीं अखिलेश यादव ने बीजेपी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कन्नौज की जनता उन लोगों को करारा जवाब देगी जो जनता और समाजवादियों के बीच दीवार के रुप में खड़े हैं।

कन्नौज में घिरी BJP

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना है। विपक्षी गठबंधन की ओर से कन्नौज लोकसभा सीट के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी क्रम में आज गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में कन्नौज में विपक्ष की चुनावी रैली आयोजित की गई जिसमे बीजेपी को जमकर घेरने की कोशिश हुई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली/वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी राहुंल गांधी ने इस दौरान बीजेपी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन और समाजवादी पार्टी का तूफान आ रहा है। मेरी बात लिख के ले लो कि नरेन्द्र मोदी भारत के पीएम नहीं बनने वाले।” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करने वाली है।

पूर्व CM अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “कन्नौज में जितने भी बड़े काम दिखाई दे रहे हैं वो समाजवादी सरकार ने किए हैं। भाजपा ने यहां कुछ नहीं किया और अब ये हमारे-आपके और संविधान के पीछे पड़े हैं।”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि “बीजेपी की हार होने में अब चार कदम, चार चरण बाकी हैं और ये चौथे चरण का चुनाव बिल्कुल बीच का चुनाव है, अभी तक वो बहुत नीचे जा चुके हैं।”

AAP नेता संजय सिंह ने कही ये बात

कन्नौज में विपक्ष की ओर से आयोजित किए गए जनसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “ये लोग आरक्षण खत्म के साथ संविधान भी खत्म करना चाहता हैं। अरे जो बाबा साहब का संविधान खत्म करेगा हम उसकी जमानत जब्त करेंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि “बीजेपी के लोग पिछड़ों से नफरत करते हैं। इन्होंने 5 साल मुख्यमंत्री रहने वाले अखिलेश यादव के घर को गंगाजल से धोया और कन्नौज में जब वे मंदिर गए तो उसे भी धोया।” संजय सिंह के इस सियासी बयान को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026