---Advertisement---

इंदौर में Lok Sabha Election 2024 के लिए मतदान कल, जानें किस पार्टी का पलड़ा भारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान में महज कुछ ही घंटे बाकी रह गए है। 13 मई 2024 चौथे चरण का मतदान होना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 12, 2024 4:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Election 2024 के चौथे चरण के मतदान में महज कुछ ही घंटे बाकी रह गए है। काल यानि 13 मई 2024 को चौथे चरण का मतदान होना है। वहीं इसकी तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम भी कर लिए है ताकि तपती गर्मी के बीच वोटरों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस बार मध्य प्रदेश में 8 लोकसभा सीट पर मतदान होना है जिसमें इंदौर लोकसभा सीट भी शामिल है। चलिए आपको बताते है कि इस बार इंदौर में किसका पलड़ा भारी है। और पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या रहे है।

क्या इंदौर में बीजेपी का पलड़ा भारी है?

चौथे फेज में मध्यप्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर मतदान होना है। जिसमे उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा शामिल है। लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला इंदौर में देखने को मिल रहा है। दरअसल इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था और बीजेपी में शामिल हो गए है। वहीं इंदौर से बीजेपी ने शंकर लालवानी को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि इंदौर बीजेपी के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है क्योकि 1989 से ही यह सीट बीजेपी के पास है।

साल 2019 में किसको मिली थी जीत?

अगर हम 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इंदौर के संसदीय क्षेत्र में 2,350,580 मतदाता थे। जिसमे से तकरीबन 1,628,108 वैध वोट पड़े थे। शंकर लालवानी ने 1,068,569 वोटों के साथ भाजपा के लिए शानदार जीत हासिल की और अपने कांग्रेस समकक्ष पंकज संघवी को 547,754 वोटों के महत्वपूर्ण अंतर से हराया था।

साल 2014 का क्या रहा परिणाम?

साल 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो , कुल 2,115,303 मतदाताओं में से 1,316,817 वैध वोट दर्ज किए गए थे। इंदौर सीट से बीजेपी की सुमित्रा महाजन ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण पटेल सुमित्रा महाजन से काफी पीछे थे और वह चुनाव हार गए थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026