---Advertisement---

Lok Sabha Elections 2024: चुनावी दौरे पर निकले राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की अधिकारियों ने ली तलाशी, सामने आया वीडियो

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गाधी के हेलीकॉप्टर की जांच की गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2024 2:00 अपराह्न | Updated: अप्रैल 16, 2024 1:22 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Elections 2024: 19 अप्रैल से लोकसभा चुनावों Lok Sabha Elections 2024 का दौर शुरु हो जाएगा। इस बार सात चरणों में ये चुनाव होंगे। जिसका पहला चरण 19 अप्रैल से शुरु हो जाएगा। इन चुनावों को देखते हुए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 4 दिवसीय दौरे पर साउथ में हैं। इस दौरान वह वायनाड सहित त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और अलाप्पुझा जैसे इलाकों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाश

तमिलनाडु में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की आज तलाश चुनाव अधिकारियों के द्वारा ली गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। उन्हें अचानक से नीलगिरी में चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने रोका और चेक किया।

आपको बता दें, राहुल गांधी पहले यूपी के अमेठी से चुनाव लड़ा करते थे। ये उनकी पारिवारिक सीट है। इस सीट को साल 2019 में भाजपा की फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने जीता था। क्योंकि 2019 में राहुल गांधी अमेठी और केरल की वायनाड की सीट से चुनाव लड़े थे। इस दौरान उन्हें अमेठी से हार और वायनाड से जीत मिली थी। एक बार फिर से राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का एलान किया है। यहां पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसी को देखते हुए राहुल गांधी प्रचार में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। उनके हेलीकॉप्टर की अचानक क्यों जांच की गई । इसका कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन इस तलाशी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हेलीकॉप्टर की तलाशी का वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है।जिसके कैप्शन में लिखा गया है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस हेलिकॉप्टर से तमिलनाडु के नीलगिरी पहुंचे, उसकी नीलगिरी में चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों द्वारा जांच की गई। (वीडियो सोर्स: चुनाव आयोग फ्लाइंग स्क्वाड)। अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

US Iran War

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026