---Advertisement---

Nitesh Rane: ‘यह हिंदू राष्ट्र है..,’ मालेगांव नगर निगम में नमाज़ अदा से जुड़े मामले में मंत्री की दो टूक, मदरसों को बंद करने की हुई वकालत

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने मालेगांल नगर निगम में नमाज़ अदा करने से जुड़े प्रकरण पर तल्ख प्रतिक्रिया दी है। नितेश राणे ने मदरसों को बंद करने की वकालत करते हुए इसे आतंकवादियों को तैयार करने का केन्द्र बताया है। इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 25, 2026 4:28 अपराह्न

Nitesh Rane
Follow Us
---Advertisement---

Nitesh Rane: महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम भवन में स्थित विद्युत ऑफिस में नमाज़ क्या अदा की गई, कि बवाल मच गया। महाराष्ट्र से इतर देश के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकरण की चर्चा है। फायरब्रांड नेता और फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे भी इस घटनाक्रम को लेकर हमलावर हैं। नितेश राणे ने मुखरता के साथ विद्युत ऑफिस में नमाज़ अदा करने वालों का विरोध किया है।

मंत्री राणे ने तल्ख भाव में कहा है कि यह एक हिंदू राष्ट्र है। यहां किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने इससे इतर मदरसों को आतंकवादियों को तैयार करने का अड्डा बताते हुए नए सिरे से घमासान मचा दिया है। मंत्री नितेश राणे के मुताबिक मदरसों पर ताला लगाया जाना चाहिए। रमजान के माह में रोज़ा नमाज़ को लेकर छिड़े इस संग्राम की खूब चर्चा हो रही है।

मालेगांव नगर निगम में नमाज़ प्रकरण पर मंत्री Nitesh Rane को तल्ख रुख!

फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग वाले दफ्तर में नमाज़ अदा से जुड़े प्रकरण पर फटकार लगाई है।

नितेश राणे ने तल्ख भाव में कहा है कि “यह एक हिंदू राष्ट्र है। यहां किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं है। क्या ये लोग मालेगांव के विकास के लिए चुने गए हैं या जिहाद के लिए? जब इतनी सारी मस्जिदें हैं तो उन्हें वहां नमाज क्यों अदा करनी चाहिए? हम निश्चित रूप से कार्रवाई की मांग करेंगे।”

इतना ही नहीं, नितेश राणे ने मदरसों को आतंकवादियों को तैयार करने का केन्द्र बताते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “मदरसे आतंकवादियों को पैदा करने के केंद्र हैं। क्या हमें कभी किसी मुस्लिम राष्ट्र में भगवत गीता सिखाने के केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिलती? हमारे पास उन मदरसों को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है जहां बच्चों की पिटाई की जाती है।”

यूपी और असम मॉडल का जिक्र करते हुए नितेश राणे ने मदरसों पर ताला लगाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि “मैंने सुना है असम में मदरसों को स्कूलों में परिवर्तित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ है। यह हर जगह होना चाहिए। महाराष्ट्र के मदरसों का ऑडिट किया जाना चाहिए। मदरसों के स्थान पर शिक्षा केंद्र खोले जाने चाहिए।” मंत्री नितेश राणे का बयान जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

नितेश राणे के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम!

मदरसों को आतंकवाद तैयार करने का केन्द्र बतान वाले नितेश राणे सुर्खियों मे हैं। उनके इस बयान पर सियासी संग्राम छिड़ा है। प्रतिक्रियाओं का दौर भी जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी की प्रतिक्रिया आई है।

सपा नेता अबू आजमी ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि “भारत के किसी भी मदरसे में कोई आतंकवादी गतिविधि नहीं है। अगर वे चाहें, तो वे मदरसों में CCTV लगा सकते हैं, वे आपको कमरा और खाना देंगे, आप वहां रहकर जांच कर सकते हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आपको ऐसी कोई गतिविधि नहीं मिलेगी।”

नमाज़ अदा से जुड़े प्रकरण पर अबू आजमी ने कहा है कि “नमाज़ कहीं भी पढ़ी जा सकती है। नमाज़ का समय तय है। अगर कोई कहीं भी नमाज़ पढ़ता है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।” इससे इतर भी तमाम अन्य नेता नितेश राणे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H-1B Visa

जून 9, 2026

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026