---Advertisement---

Ajit Pawar के निधन को लेकर फिर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत! भतीजे रोहित पवार और संजय राउत के सवालों से उबाल; जानें पूरा मामला

Ajit Pawar के निधन के लगभग 20-21 दिनों बाद महाराष्ट्र की सियासत में फिर उबाल देखने को मिला है। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार और शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने इस घटनाक्रम को लेकर सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 17, 2026 5:19 अपराह्न

Ajit Pawar
Follow Us
---Advertisement---

Ajit Pawar: जनवरी के अंतिम सप्ताह में महाराष्ट्र के बारामती में हुई एक घटना ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। अजित पवार की दुखद मौत के बाद प्लेन क्रैश पर खूब सवाल उठे। ममता बनर्जी, सांसद पप्पू यादव समेत कई नेताओं ने अजित पवार संग हुए दुर्घटना की जांच को लेकर आवाज उठाई।

अब घटना के लगभग 20-21 दिन बाद फिर एक बार महाराष्ट्र की सियासत गरमाई है। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार के बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने फिर सवालों की लंबी श्रृंखला लगाते हुए अच्छे से जांच की बात कही है। आइए हम आपको इस पूरे प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रोहित पवार और संजय राउत के सवालों से महाराष्ट्र में उबाल

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में रोहित पवार और संजय राउत के सवालोंकी श्रृंखला तेजी से चल रही है। कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने गृहमंत्री अमित शाह, नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू डीजीसीए को ई-मेल भेजकर चिंता व्यक्त की है। शरद पवार के पोते और अजित पवार के भतीजे रोहित ने अपनी मांग का उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि दुर्घटना के पीछे की सच्चाई को सामने लाना बताया है।

इससे पहले भी रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एयरलाइन कंपनी वीएसआर, बुकिंग संभालने वाली कंपनी एरो और पायलट सुमित कपूर पर संदेह व्यक्त किया था। रोहित पवार के बाद संजय राउत भी 28 जनवरी को बारामती में हुए प्लेन क्रैश को लेकर हमलावर हैं। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा है कि विमान के ब्लैक बॉक्स की जली हुई स्थिति रहस्यमय और गंभीर है। यदि यह तथ्य सही है, तो इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। सवालों के अंबार ने महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में नए सिरे से चर्चा छेड़ दी है।

AAIB ने विदेशी टेक्निकल की कर दी मांग

बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की जांच में जुटी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने बड़ा अपडेट साझा किया है। रोहित पवार, संजय राउत समेत अन्य नेताओं के सवाल उठाने के बीच एएआईबी ने साफ किया है कि एक रिकॉर्डर से डेटा डाउनलोड हो गया है।

दूसरी यूनिट से डेटा प्राप्ति के लिए जांच एजेंसी ने विदेशी टेक्निकल टीम से मदद मांगी है। ये डेटा सामने आने के बाद संभव है कि संभावित टेक्निकल या अन्य कुछ वजहों की पता चल सके। जांच एजेंसी ने लोगों से भी अपील की है कि वे सभी अटकलों के बीच जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ने दें। इधर जांच के दौर के बीच सवालों के अंबार ने महाराष्ट्र कि सियासी गलियारों में नए सिरे से गर्माहट ला दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eid Ul Adha 2026

मई 27, 2026

Arvind Kejriwal

मई 26, 2026

Punjab News

मई 26, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026